हिंदी में स्पीच देकर एलजी इंडिया के एमडी ने निवेशकों का जीता दिल, अब ये भाषाएं सीखने को कहा जा रहा है

Updated on 15-10-2025 01:03 PM
मुंबई: कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की कल भारतीय शेयर बाजारों में धांसू तरीके से एंट्री हुई। इसके 10 रुपये के शेयर का इश्यू प्राइस 1140 रुपये था। यह 50% से अधिक प्रीमियम के साथ 1715 रुपये पर लिस्ट हुए। एक ही दिन में 50 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न ने इस आईपीओ के निवेशकों को खुश कर दिया। कंपनी के एमडी हॉन्ग जु जियोन (Hong Ju Jeon) ने कल एक और अनूठा काम किया। उन्होंने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग के अवसर पर जो स्पीच दिया, वह हिंदी में था। इस पर भी निवेशक लहालोट हो उठे।

हर्ष गोयनका ने शेयर किया वीडिया

मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट किया है। उसमें लिखा है LG Electronics के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 50% ऊपर हुई। लेकिन असली प्रीमियम तो उनका हिंदी में बोला गया “नमस्ते” था। यही नहीं उन्होंने हिंदी में ही पूरा भाषण दिया। वेल डन LG India MD, Hong Ju Jeon!

यूजर्स कह रहे हैं गुजराती सीखें

इस पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर कहते हैं यह भारतीयों से कनेक्ट करने का ब्रिलिएंट तरीका है। उन्होंने पूरी की पूरी लिस्टिंग स्पीच हिंदी में दी। जिस तन्मयता से उन्होंने हिंदी में अपना भाषण दिया, उससे पता चलता है कि वह भारत की संस्कृति और भाषा को कितना तवज्जो देते हैं। एक यूजर कहते हैं कि उन्हें गुजराती भी सीखनी चाहिए। उन्होंने शायद यह कहना चाहा है कि जब शेयर बाजार में गुजराती निवेशकों का बोलबाला है तो उन्हें गुजराती भी सीखनी चाहिए। एक यूजर ने तो कह डाला "मराठी कसाला नाही महाराष्ट्र आहे हे" मतलब कि वह महाराष्ठ में हैं तो मराठी में क्यों नहीं? एक यूजर ने तो सुझाव दे दिया कि उन्हें बांग्ला भी सीखना चाहिए।

क्या कहा था LG Electronics India के एमडी ने?

"नमस्ते। माननीय अतिथिगण, विशेष रूप से, एनएसई के सीईओ श्री आशीष चौहान। इस ऐतिहासिक अवसर पर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ शामिल होने के लिए आप सभी का धन्यवाद। यह आईपीओ एलजी के लिए सिर्फ एक वित्तीय उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह एक नए भविष्य की शुरुआत है, जिसे हम भारत के लोगों के साथ मिलकर बढ़ाएंगे। भविष्य में लाइफ गुड्स की भावनाओं को अधिक से अधिक भारतीय परिवर्तन के साथ सजाते रहेंगे। साथ ही हम उन तर्कों को मूल्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिन्होंने हमारे विजन पर विश्वास किया। अंत में मैं भारत सरकार, सेबी, एनएसई, हमारे पार्टनर्स, एलजी परिवार और ग्राहकों का तहेदिल से धन्यवाद करता हूं। धन्यवाद। नमस्ते।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.