लेफ्टिनेंट नरवाल की पत्नी बोली- प्यार कर लेने दो मुझे :6 बार चेहरा चूमा, सिर पर हाथ फेरा

Updated on 26-04-2025 12:59 PM

हरियाणा में करनाल के लेफ्टिनेंट पति विनय नरवाल की अंतिम विदाई पर पत्नी हिमांशी बेहद भावुक हो उठीं। वह करीब 27 सेकेंड तक विनय के चेहरे को निहारती रहीं। जब लोगों ने हटाने की कोशिश की तो वह बोलीं- प्यार कर लेने दो मुझे। फिर 6 बार हिमांशी ने विनय का चेहरा चूमा। इसके बाद सिर पर हाथ फेरकर पति को अंतिम विदाई दी।

इसका 43 सेकेंड का वीडियो अब सामने आया है। यह वाक्या 23 अप्रैल का है, जब करनाल के सेक्टर 7 स्थित घर से विनय की पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था।

विनय और हिमांशी की शादी 16 अप्रैल को हुई थी। इसके 7वें दिन यानी 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पत्नी हिमांशी के सामने ही नेवी लेफ्टिनेंट विनय की 3 गोलियां मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हिमांशी ने ही पूरी दुनिया को बताया कि आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों को गोलियां मारीं।

43 सेकेंड के वीडियो में क्या दिखाई दे रहा

इस वीडियो में दिख रहा है कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए जा रहे हैं। उनके चेहरा खुला हुआ है। पास में विनय के पिता राजेश नरवाल, बहन सृष्टि नरवाल और पत्नी हिमांशी खड़ी हैं। इस दौरान पार्थिव देह को वहां से अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगते हैं। तब करीब 12 सेकेंड तक हिमांशी एकटक विनय का चेहरा निहारती रहती हैं।

तभी पार्थिव देह ले जाने के लिए कुछ लोग उन्हें हटाने की कोशिश करते हैं। इस पर हिमांशी कहती हैं

QuoteImage

कर लेने दो, कर लेने दो, प्यार कर लेने दो मुझे

QuoteImage

इसके बाद 15 सेकेंड तक वह फिर विनय के चेहरे को निहारती रहती हैं। जैसे ही पार्थिव देह को उठाया जाता है तो वह झुककर विनय के चेहरे को चूमने लगती हैं। वह 6 बार विनय का चेहरा चूमती हैं और फिर सिर पर हाथ फेरते हुए अंतिम विदाई दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.