प्रेमी ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को बंधक बनाया पीटा, फायरिंग

Updated on 29-12-2025 12:16 PM

भोपाल छोला मंदिर सनराइज मैरिज गार्डन में रविवार रात सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती को उसके प्रेमी ने बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की। आरोपी ने पिस्टल से फायर भी कर दिया। गोली युवती को नहीं लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया।

सब इंस्पेक्टर एमडी अहिरवार ने बताया कि रविवार की रात सूचना मिली थी कि सनराइज मैरिज गार्डन में एक युवती को बंधक बनाया गया है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

इसी दौरान मैरिज गार्डन से गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। पुलिस ने गार्डन की बालकनी के पास पहुंचकर बाहर से आरोपी को आवाज दी। कुछ देर बाद आरोपी ने हाथ ऊपर कर आत्मसमर्पण कर दिया।

आरोपी की पहचान जय दुबे (32) निवासी रत्नागिरी के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि वह पीड़िता का प्रेमी है और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक युवती सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और रविवार को सनराइज मैरिज गार्डन में रील शूट करने पहुंची थी। इसी दौरान जय दुबे को इसकी जानकारी लगी, जिसके बाद वह मैरिज गार्डन पहुंचा और युवती को एक फ्लोर की बालकनी में बंधक बना लिया।

आरोपी ने वहां युवती के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद उसने युवती को डराने और उसकी हत्या करने की नीयत से पिस्टल से फायर कर दिया। हालांकि गोली निशाने पर नहीं लगी और युवती की जान बच गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.