मैम जी पढ़ाती नहीं, अउती रहें तो खाली मेकअप करती रहें... सीतापुर बेल्‍ट कांड में लेडी टीचर पर यह बोली बच्‍ची

Updated on 26-09-2025 01:26 PM
सीतापुर: सीतापुर के महमूदाबाद के नदवा गांव का प्राथमिक विद्यालय इस समय खूब चर्चा में है। अफसोस है कि यह सरकारी स्‍कूल गलत वजहों की वजह से खबरों की सुर्खियों में है। इस स्‍कूल जो विवाद हुआ है उसमें बंबइया फिल्‍मों या कहें वेब सीरीज का पूरा मसाला है। इस पूरे ड्रामे के केंद्र में हैं एक सहायक अध्‍यापिका जिनके लिए बाकायदा सरकारी दफ्तर में मार हुई। प्रिंसिपल जेल गए, लेडी टीचर सस्‍पेंड हुईं। अफसर के खिलाफ टीचर लामबंद हो रहे हैं और जानकार इसके पीछे राजनीतिक दलों की साजिश बता रहे हैं।

इस दौरान जब बच्‍चों से पूछा गया कि आखिर बात क्‍या है तो एक छोटी सी बच्‍ची ने बताया कि अवंत‍िका गुप्‍ता मैम जी देर से स्‍कूल आती थीं और जल्‍दी चली जाती थीं। आती भी थीं तो पढ़ाती नहीं थीं केवल मेकअप ही करती रहती थीं।
इस सबके बीच पूरे विवाद की धुरी बनी मैडम की रील्‍स भी खूब वायरल हो रही हैं। मामले की तह में जाते हैं तो आभास हो जाता है कि इसकी जड़ कई महीनों पहले तक जाएगी लेकिन बीते मंगलवार को पूरी घटना तब क्‍लाइमेक्‍स पर पहुंची जब इस स्‍कूल के प्रधानाध्‍यापक बृजेंद्र वर्मा ने बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह की उन्‍हीं के ऑफिस में बेल्‍ट से पिटाई कर दी।
वर्मा सस्‍पेंड होने के बाद जेल में हैं, स्‍कूल पर ताला लगा है, बच्‍चे स्‍कूल के गेट के बाहर हैं, शिक्षक संघ गुस्‍से में हैं, विपक्ष सोशल मीडिया पर मजे ले रहा है और सरकार पर हमले कर रहा है। स्‍थानीय विधायक आशा मौर्य जब बच्‍चों को पढ़ाई शुरू करने के लिए मनाने पहुंची तो उन्‍हें भी कामयाबी नहीं मिली। उलटे उन्‍हीं पर बच्‍चों से धक्‍का-मुक्‍की और मारपीट के आरोप लग गए।

बात कहां तक पहुंचेगी यह तो पता नहीं लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि विवाद के चलते इस छोटे से गांव के स्‍कूली बच्‍चों की पढ़ाई लिखाई पर बुरा असर पड़ रहा है। वह स्‍कूल तो जा ही नहीं पा रहे हैं बेवजह के राजनीतिक विवाद का जबरन हिस्‍सा भी बनाए जा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.