मध्यप्रदेश पुलिस ने विभिन्‍न जिलों में गुम हुए 2 करोड़ रूपए से अधिक के 944 मोबाइल खोजकर उनके मालिकों को सौंपे

Updated on 09-12-2025 12:04 PM
मध्यप्रदेश पुलिस ने नागरिकों को तकनीक-सहायता सेवाएं उपलब्ध कराने और गुम मोबाइल फोन की खोज को गति देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस टीमों ने सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से प्रभावी ट्रेसिंग करते हुए 2 करोड़ 13 लाख 82 हजार रूपए के कुल 944 गुम मोबाइल फोन खोजकर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किया है। यह उपलब्धि पुलिस की तकनीकी दक्षता, त्वरित समन्वय और नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण का सशक्त उदाहरण है। ये सभी कार्यवाहियाँ विगत एक सप्‍ताह की अवधि में पूरी की गई है।

ग्‍वालियर- लगातार जारी अभियान से 736 मोबाइल व टैबलेट खोजे

पुलिस ने निरंतर चल रहे तकनीकी अभियान के तहत जुलाई से दिसंबर 2025 की अवधि में 736 मोबाइल व टैबलेट बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ 82 लाख रूप्ए है।

सतना — 102 मोबाइल की बरामदगी

सतना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए सीईआईआर पोर्टल की सहायता से कुल 102 गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर नागरिकों को लौटाए। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख 35 हजार रूपए है।

अलीराजपुर —"ऑपरेशन हेलो के तहत 69 मोबाइल फोन बरामद

जिले में सायबर सेल पुलिस ने ऑपरेशन हेलो के तहत 69 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिनकी कुल कीमत लगभग 8 लाख 97 हजार रूपए है। ये मोबाइल फोन संबंधित आवेदकों को सौंप दिए गए हैं।

मऊगंज — “ऑपरेशन रिंग टोन” के तहत 37 मोबाइल बरामद

मऊगंज पुलिस ने “ऑपरेशन रिंग टोन” के तहत 37 मोबाइल फोन, सफलतापूर्वक खोजकर आवेदकों को सौंपे है। जिनकी कुल कीमत 6 लाख 50 हजार रूपए है।

मध्यप्रदेश पुलिस नवीन तकनीक, त्वरित कार्रवाई और पारदर्शी कार्यशैली के माध्यम से गुम मोबाइल फोन बरामदगी को नई दिशा दे रही है। मध्‍यप्रदेश पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कोई मोबाइल गुम हो या साइबर अपराध का शिकार बने तो तत्काल CEIR पोर्टल (https://www.ceir.gov.in), Dial 112, अथवा निकटतम थाना/साइबर सेल से संपर्क करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.