मध्यप्रदेश पुलिस की नकली नोट के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

Updated on 09-12-2025 12:05 PM
मध्यप्रदेश पुलिस को नकली नोट के अवैध कारोबार के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। उज्जैन एवं नीमच पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाईयों में कुल 18 लाख रूपये के नकली नोट जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों से राज्य में सक्रिय नकली नोट नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है।

उज्जैन पुलिस की कार्रवाई

थाना चिमनगंज मंडी एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 17 लाख 50 हजार रूपए के नकली 500 के नोट बरामद किए गए है। पूछताछ में उज्जैन-इंदौर के बीच सक्रिय एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

थाना चिमनगंज मंडी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में नकली नोट लेकर उज्जैन में डिलीवरी के उद्देश्य से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने राजरायल कॉलोनी और पांड्याखेड़ी ब्रिज क्षेत्र में घेराबंदी की। इसी दौरान ब्रिज के नीचे दो संदिग्ध युवक मिले जो पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्‍हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा।

पकड़े गए युवको से पूछताछ करने पर उन्‍होंने अपने नाम हिमांशु उर्फ चीनू गौसर निवासी गौघाट रेलवे कॉलोनी उज्जैन तथा दीपेश चौहान निवासी शिवगंगा सिटी, उज्जैन बताए। दोनों की तलाशी लेने पर हिमांशु के कब्जे से 11 लाख रूपए और दीपेश से 6 लाख 50 हजार रूपए के नकली नोट बरामद हुए। नोटों में सुरक्षा फीचर, धागा और माइक्रो प्रिंट जैसी चीज़ों की नकली कॉपी की गई थी, जिससे वे सामान्य नजर में असली प्रतीत होते थे।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इंदौर में अरविन्दो अस्पताल के सामने स्थित श्री गंगा विहार कालोनी के एक फ्लैट में अपने साथी राजेश पिता टेकचंद बरबटे के साथ मिलकर नकली नोटों की छपाई करते थे। उन्‍होंने बताया कि वह 10 लाख रूपए नकली नोट के बदले 1 लाख रूपए असली नोट का सौदा किया करते थे । पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ की आरोपी हिमांशु पहले भी इंदौर में नकली नोट मामले में जेल जा चुका है।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर स्थित फ्लैट पर दबिश दी। तलाशी में नोट प्रिंटिंग मशीन, हाई-सिक्योरिटी पेपर, सुरक्षा धागा, प्रिंटिंग केमिकल, कटर मशीन तथा बड़ी मात्रा में अधपकी एवं तैयार नकली नोट शीटें बरामद की गईं। फ्लैट को पूरी तरह एक मिनी प्रिंटिंग यूनिट के रूप में तैयार किया गया था, जिससे स्पष्ट होता है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था। आरोपियो के विरूद्ध थाना चिमनगंज मंडी में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

नीमच पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक नीमच श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन में नकली नोट के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नीमच सिटी की टीम को सायबर सेल की मदद से बड़ी सफलता प्राप्‍त हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक श्री पुष्पासिंह चौहान के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 500 रुपये के नोटों के 50 हजार रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त कर आरोपी ईश्वर पिता वर्दीचंद खारोल निवासी ग्राम सरजना को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी सुनिल पिता श्यामदास बैरागी निवासी ग्राम सरजना के साथ मिलकर नकली नोट छापे थे। पुलिस द्वारा दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

इस प्रकार पुलिस ने इन दोनों कार्रवाइयों में लगभग 18 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट, प्रिंटिंग मशीन व अन्य सामग्री जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…
 17 March 2026
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो…
 17 March 2026
सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान एक महीने बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और सही सलामत घर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है…
 17 March 2026
'दंगल' फेम डायरेक्‍टर नितेश तिवारी जहां इन दिनों अपनी 4000 करोड़ी फिल्‍म 'रामायणम्' को लेकर लगातार चर्चा में हैं, वहीं उनकी पत्‍नी और दमदार डायरेक्‍टर अश्‍व‍िनी अय्यर तिवारी भी 1000…
 17 March 2026
भोजपुरी के कलाकार अब बॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं। इंडस्ट्री के कई स्टार ने हिंदी फिल्मों में हुनर और आवाज का जलवा बिखरा है, जिनमें पवन…
 17 March 2026
थलपति विजय इस वक्त अपनी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर विवाद में फंसे हैं। यह फिल्म कुछ महीनों से सर्टिफिकेट को लेकर सेंसर बोर्ड के पास फंसी है।…
 17 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों और उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर चल…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईद आने वाली है, रमजान के पाक महीने के आखिरी कुछ दिन बचे हैं, जिन्हें काफी खास माना जाता है। इस बीच पाकिस्तान ने नीचे गिरने की अपनी सारी…
 17 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में स्थित ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें कई मासूमों की जान चली गई। अफगानिस्तान के डिप्यूटी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत…
Advt.