महाराष्ट्र मंत्री बोले- हिंदू खरीददारी करने से पहले धर्म पूछें:हनुमान चालीसा पढवाएं, जो न पढ़ सके उससे सामान न खरीदें

Updated on 26-04-2025 12:58 PM

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने शुक्रवार को कहा कि हिंदुओं को दुकानदारों से कुछ भी खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए। राणे ने यह टिप्पणी पहलगाम हमले के बाद की है जहां आतंकियों ने धर्म पूछकर गोलियां मारीं थीं। इसमें 26 लोगों की मौत हुई थी।

रत्नागिरी जिले के दापोली कस्बे में एक सभा को संबोधित करते हुए राणे ने कहा, "उन्होंने (आतंकियों) हमें मारने से पहले हमारा धर्म पूछा। इसलिए अब हिंदुओं को भी कुछ भी खरीदने से पहले दुकानदार का धर्म पूछना चाहिए।

राणे ने आगे कहा कि, जब भी आप खरीदारी करने जाएं, उनका धर्म पूछें। अगर वे कहते हैं कि वे हिंदू हैं, तो उन्हें हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए कहें। अगर वे हनुमान चालीसा का पाठ नहीं कर पाते हैं, तो उनसे कुछ भी न खरीदें।

राणे बोले- जब औरंगजेब ने पिता को नहीं छोड़ा, ये लोग आपको कैसे छोड़ेंगे 

औरंगजेब का जिक्र करते हुए राणे ने कहा कि मुगल बादशाह ने अपने पिता और भाई को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा, "औरंगजेब को देखिए। उसने अपने पिता और भाई का भी सम्मान नहीं किया। अगर उसने अपने पिता और भाई का सम्मान नहीं किया, तो वे आप लोगों का कैसे सम्मान कर सकते हैं?"

राणे ने सभा में कहा, "अगर वे धर्म के बारे में इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं तो हमें उनसे चीजें क्यों खरीदनी चाहिए और उन्हें अमीर क्यों बनाना चाहिए? आप लोगों को यह संकल्प लेना होगा।

आतंकवादियों के पास थीं M4 और AK-47 राइफल

पहलगाम आतंकी हमले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चार आतंकी सेना जैसी वर्दी (कैमोफ्लाज ड्रेस) पहनकर बैसरन घाटी पहुंचे थे। उनके पास अमेरिकी M4 कार्बाइन राइफल और AK-47 जैसे खतरनाक हथियार थे।घटनास्थल से चलाए गए 50 से 70 कारतूस भी बरामद हुए।

पीड़ितों और चश्मदीदों के बयान के मुताबिक, आतंकियों ने सबसे पहले पर्यटकों को बंदूक दिखाकर रोक लिया। उन्होंने महिलाओं और बच्चों को अलग हटने को कहा। फिर लोगों से पहचान पूछकर पास से गोली मारी और बाद में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.