महासमुंद के किसान 65 एकड़ में कर रहे आर्गेनिक खेती:पुरखों से मिली परंपरा

Updated on 23-02-2026 12:11 PM
रायपुर, जहां आज कृषि क्षेत्र में बढ़ती लागत और रसायनों के उपयोग से लोग परेशान हैं, वहीं बसना के ग्राम मिलाराबाद के किसान अंतर्यामी प्रधान ने एक नई राह दिखाई है। परंपरागत ज्ञान और आधुनिक नवाचार को जोड़कर उन्होंने सिद्ध कर दिया है कि जैविक खेती न केवल सुरक्षित है, बल्कि आर्थिक रूप से रासायनिक खेती से कहीं अधिक लाभदायक है। उनकी चर्चा छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि राजस्थान और ओडिशा जैसे राज्यों में भी हो रही है।

अंतर्यामी प्रधान अपनी कुल 65 एकड़ कृषि भूमि पर पूरी तरह जैविक पद्धति से खेती करते हैं। वे बताते हैं कि उनके पूर्वज भी रसायनों के खिलाफ थे। उनकी 21 एकड़ जमीन पर तो आज तक कभी यूरिया या डीएपी डला ही नहीं। आज वे काला नमक, चिन्नौर, दुबराज और काली मूंछ जैसी दुर्लभ और कीमती धान की किस्मों का संरक्षण और उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने अपने उत्पादों को अपनी दादी की स्मृति में दादी श्रीमोती ब्रांड नाम दिया है।

जैविक खेती से किसान की आर्थिक स्थिति बदली

रसायनमुक्त भोजन के कारण उनके परिवार का मेडिकल बहुत कम है और परिवार के सदस्य 100 वर्ष से अधिक की आयु तक स्वस्थ जीवन जी चुके हैं। इसके साथ ही, वे स्थानीय स्तर पर 10 लोगों को सालभर और सीजन के दौरान 20-25 लोगों को प्रतिदिन रोजगार भी दे रहे हैं। वे खरीफ सीजन में धान की 9 उन्नत और सुगंधित किस्मों की खेती करते हैं। जबकि रबी में गेहूं, मूंग, उड़द, अरहर और गन्ना जैसी फसलें लेते हैं।

जैविक विधि से भी धान की औसत उपज 18 से 22 क्विंटल प्रति एकड़ मिल रही है, जो रासायनिक खेती की उपज के बराबर है। जैविक खेती ने किसान की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह बदल दिया है। जहां रासायनिक खेती में प्रति एकड़ 20-25 हजार खर्च होते हैं, वहीं जैविक में यह खर्च मात्र 5 से 7 हजार रुपए है। वे बताते हैं कि उनका सुगंधित काला नमक चावल 350 रुपए प्रति किलो तक बिकता है। उनसे प्रेरित होकर आसपास गांव के किसान भी खेती कर रहे है।

खेती के लिए रीढ़ की हड्डी है गौवंश

किसान अंतर्यामी बताते हैं कि उनकी जैविक खेती सफल इसलिए भी है, क्योंकि उनके पास 60 गौवंश हैं, जो खेती के लिए रीढ़ की हड्डी का काम करते हैं। इन पशुओं के गोबर से प्रतिवर्ष 250-270 ट्रॉली जैविक खाद तैयार होती है। इसके अलावा गौमूत्र, नीम, धतूरा और सीताफल की पत्तियों से वे प्राकृतिक कीटनाशक ब्रह्मास्त्र बनाते हैं, जिससे फसल पूरी तरह रोगमुक्त रहती है। खेती के साथ-साथ प्रतिदिन 30 लीटर तक दूध उत्पादन, बकरी, भेड़, मुर्गी और बत्तख पालन से उन्हें सालभर आय होती है।

किसान प्रधान बताते हैं कि अगर सही तकनीक अपनाई जाए, तो खेती सबसे मुनाफे का सौदा है। गुणवत्ता इतनी शुद्ध है कि उन्हें मंडी जाने की जरूरत नहीं पड़ती, बिलासपुर और सरायपाली तक के ग्राहक सीधे उनके घर आकर चावल, दाल और गुड़ खरीदते हैं। वे काला नमक, दुबराज, चिन्नौर और शाही नमक जैसी धान की 9 उन्नत किस्मों की खेती करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.