भोपाल में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, गड़बड़ी मिलने पर गैस एजेंसी सस्पेंड, कस्टमर्स को नई एजेंसियों में किया गया शिफ्ट

Updated on 30-04-2026 12:17 PM

भोपाल। जिले में सिलिंडरों की किल्लत के बीच एजेंसी संचालकों ने घरेलू, छोटू व व्यावसायिक सिलिंडर की जमकर कालाबाजारी की है। जिसका खुलासा खाद्य विभाग टीम ने पिछले दिनों छापामार कार्रवाई के दौरान किया है।

ऐसा ही एक मामला सेवानिवृत्त सहायक आपूर्ति अधिकारी बीपी शर्मा की फिनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी पर सामने आया था, जिसे जांच के बाद एचपीसीएल कंपनी ने सस्पेंड कर दिया है और खाद्य विभाग एजेंसी में रखे भंडार की जांच करने के बाद गोदाम को सील करने की तैयारी कर रहा है।

इधर एजेंसी पर लंबित चल रही बुकिंग को बीएस, सहारा और एक अन्य एजेंसी में शिफ्ट कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को इन एजेंसियों से सिलिंडर आपूर्ति की जाएगी। इस मामले में एजेंसी को बुधवार को नोटिस का जवाब देना था, लेकिन संचालक ने नहीं दिया है।

बता दें कि 15 दिन पहले खाद्य विभाग की जांच में उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर के डिलीवर्ड मैसेज के बाद भी सिलिंडर नहीं देने पर हंगामा खड़ा हो गया था। जांच में यहां दो ट्रक सिलिंडरों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी सामने आई थी। अपर कलेक्टर सुमित पांडे का कहना है कि गड़बड़ी को लेकर फिनिक्स एजेंसी को सस्पेंड किया गया है। अब अन्य एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को सिलिंडर आपूर्ति की जाएगी।

700 सिलिंडर का नहीं दे पा रहे जवाब

खाद्य विभाग ने फिनिक्स एजेंसी संचालक बीपी शर्मा, मैनेजर और एचपी कंपनी के सेल्स अधिकारी शैलेंद्र सोढा को नोटिस जारी किए थे। जिसके तहत बुधवार को इनके नोटिस का जवाब पेश किया जाना था, लेकिन संचालक ने जवाब पेश नहीं कर सके हैं। बता दें कि एजेंसी से 700 गैस सिलिंडरों का रिकार्ड नहीं मिला है, जिन्हें बिना ओटीपी को वितरित किया गया है। इस बारे में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई है। सूत्रों ने बताया कि फिनिक्स एजेंसी के जो उपभोक्ता बीएस एजेंसी पर शिफ्ट किए गए है, वह भी बीपी शर्मा के रिश्तेदार की है।

होटल संचालक पर एफआईआर दर्ज

जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि गांधीनगर बस स्टैंड स्थित देवश्री होटल की जांच में 21 नग व्यावसायिक, चार नग घरेलू गैस सिलिंडर रखे होना मिले थे, जिनके दस्तावेज होटल के संचालक विकास चौकसे द्वारा प्रस्तुत नहीं किए गए। मामले की जांच रिपोर्ट एडीएम सुमित पांडे को पेश की गई थी, जिनके आदेशानुसार पुलिस थाना गांधीनगर में संचालक विकास चौकसे पर प्रकरण दर्ज करवाया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 June 2026
भोपाल। शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र की अशोका कालोनी में शुक्रवार देर रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने सरेराह हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। वारदात को अंजाम देने के…
 07 June 2026
भोपाल। शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन को सुरक्षित, तेज और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए रेलवे लगभग 4.49…
 07 June 2026
 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश की दो सीटों पर प्रत्याशी बनाए गए दोनों ही नेताओं ने शनिवार को नामांकन दाखिल करने के साथ ही अपनी चल अचल संपत्तियां…
 07 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल शनिवार को नामांकन दाखिल…
 07 June 2026
 भोपाल। जेपी अस्पताल में अब आर्थोपेडिक इम्प्लांट की उपलब्धता को बेहद मजबूत किया जा रहा है, जिसके लिए 15 लाख रुपये का विशेष बजट प्रावधान किया गया है। अस्पताल में…
 07 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रहने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने का…
 07 June 2026
भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की…
 07 June 2026
भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक…
 06 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार सिविल सेवा नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 2026 का…
Advt.