मलेशियाई पीएम ने 'दोस्त' विजय पर लुटाया प्यार, बोले- TVK की उंगली क्रांति इतिहास रचने की ओर

Updated on 12-05-2026 01:29 PM
कुआलालंपुर: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने फिल्म अभिनेता से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। इब्राहिम ने एक गर्मजोशी से भरे सोशल मीडिया पोस्ट में विजय की जीत को महत्वपूर्ण बताया है और तमिलनाडु-मलेशिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों का जिक्र किया है। उन्होंने विजय के चुनावी नारे ओरु विरल पुरची (एक उंगली क्रांति) की बात करते हुए उम्मीद जताई कि वह तमिलनाडु के लिए अच्छा काम करेंगे।

अनवर इब्राहिम ने एक्स लिखा, 'मैं अपने मित्र विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं। कई वर्षों तक विजय के फैंस ने उन्हें भ्रष्ट राजनेताओं और खलनायकों को तीन घंटे के भीतर पर्दे पर (फिल्मों में) हराते हुए देखा है। तमिलनाडु की जनता ने अब विजय को पर्दे के किरदारों से कहीं ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।'

तमिलनाडु में बड़ा बदलाव: इब्राहिम

तमिलनाडु के चुनाव नतीजों को मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम ने बड़ा बदलाव कहा है। उन्होंने विजय के नारे का जिक्र करते हुए कहा कि ओरु विरल पुरत्ची यानी एक उंगली क्रांति अब इतिहास रचने की कगार पर है। इब्राहिम ने आगे कहा कि मलेशिया और तमिलनाडु के बीच पीढ़ियों से गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आपसी जन-संबंध रहे हैं। मैं आने वाले समय में मुख्यमंत्री विजय के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।तमिलनाडु के चुनाव नतीजों पर मलेशिया के अलावा भी दुनिया के कई हिस्सों से प्रतिक्रिया आई है। श्रीलंका और पाकिस्तान समेत कई देशों के राजनेताओ और फिल्मी कलाकारों ने सुपरस्टार जोसेफ विजय के तमिलनाडु के नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। खासतौर से श्रीलंका के कई राजनेताओं ने इसे एक बड़ा बदलाव माना है और विजय के साथ मिलकर काम करने की अपनी ख्वाहिश का इजहार किया है।

टीवीके की बड़ी जीत

तमिलनाडु में विजय के नेतृत्व वाली मिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 108 सीटें जीती हैं और सबसे बड़ी पार्टी बनी है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है। कांग्रेस और लेफ्ट के दलों ने विजय को समर्थन का ऐलान किया है। राजनीतिक विश्लेषक इसे राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव के तौर पर देख रहे हैं।टीवीके अध्यक्ष विजय ने रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में एक बड़े कार्यक्रम में समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस बदलाव ने दुनिया का ध्यान खींचा है क्योंकि टीवीके ने राज्य में द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम (DMK) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम (AIADMK) के दशकों पुराने सियासी दबदबे को छोड़ दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में जल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने से पाकिस्तान के बड़े क्षेत्र में पानी की कमी होने का…
 06 June 2026
काराकास/नई दिल्ली: भारत के लिए वेनेजुएला तेल का नया निर्यातक देश बन सकता है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद शायद भारत में सबसे ज्यादा चर्चा कच्चे तेल को लेकर…
 06 June 2026
बीजिंग: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के भोंपू ग्लोबल टाइम्स ने भारत के 114 राफेल लड़ाकू विमान डील पर तंज कसा है। इसने लिखा है कि पिछले साल पाकिस्तान के साथ संघर्ष…
 06 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों की तारीफ करते हुए कहा है कि वे मजबूत हैं और अपनी सभ्यता पर गर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान…
 05 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को 'गटर जैसा' बताने के बाद अब भारतीय रिपोर्टर का मजाक उड़ाया है। ट्रंप ने भारतीय रिपोर्टर के बोलने के लहजे और…
 05 June 2026
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान की तारीफ की है और उसे बड़ा देश बताया। पुतिन ने गुरुवार को सेंट पीटर्सबर्ग में इंटरनेशनल मीडिया से बात के दौरान यह…
 05 June 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारतीय सीमा से आने वाले सामान पर सीमा शुल्क (भंसार) में छूट को पांच गुना बढ़ा दिया है। अब बॉर्डर पार से खरीद…
 05 June 2026
इस्‍लामाबाद: अमेरिका और ईरान में जंग के बाद होर्मुज स्‍ट्रेट बंद है और पाकिस्‍तान में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। तेल और गैस संकट के बीच पाकिस्‍तान को…
 03 June 2026
वॉशिंगटन: दुनिया भर के मौसम और भारत में आने वाले मॉनसून के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। विश्व मौसम संगठन (WMO) ने मंगलवार को अपनी चेतावनी में बताया…
Advt.