महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ़्तार

Updated on 01-12-2025 01:49 PM

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसों में महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश का शर्मनाक मामला सामने आया है। 27 नवंबर को महिला घर के नहानी में नहा रही थी, तभी पड़ोसी रुपेश सूर्यवंशी (35 वर्ष) चारदीवारी लांघकर अंदर घुस आया और गलत नीयत से उसे जबरदस्ती छूने की कोशिश की। महिला किसी तरह बचकर घरवालों तक पहुंची और इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई।मामले को गंभीरता से लेते हुए कोनी पुलिस ने तुरंत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार भी कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ BNS की धारा 74, 77 और 329(1) के तहत मामला दर्ज किया है।आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कोनी थाना प्रभारी ने कहा कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति पर काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.