अनिवार्य व्यवस्था:फाइनल एजेंडा भी अब विभागीय मंत्री को बिना बताए-दिखाए कैबिनेट में नहीं जाएगा

Updated on 31-08-2024 12:22 PM

मप्र में कैबिनेट में जाने वाला फाइनल एजेंडा भी अब विभागीय मंत्रियों को बिना बताए या दिखाए आगे नहीं बढ़ेगा। यदि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित पांच अपर मुख्य सचिवों की सीनियर सेक्रेटरी कमेटी भी कैबिनेट के एजेंडे में कोई बदलाव करती है तो उसकी पूरी जानकारी मंत्री को बताना और दिखाना होगा। हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में दो ऐसे मामले आए, जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अफसरों के लिए यह व्यवस्था अनिवार्य कर दी।

पहले भी यह व्यवस्था थी। विभाग के प्रस्ताव को मंत्री अनुमोदित करता था। फिर प्रस्ताव को वित्त, जीएडी, लॉ और एजेंडे से जुड़े दूसरे विभाग को राय के लिए भेजा जाता था। राय मिलने के बाद सीनियर सेक्रेटरी की कमेटी (कम से कम तीन अपर मुख्य सचिव या अधिकतम 6-7 तक) कैबिनेट के एजेंडे का परीक्षण करती है।

इसके बाद कैबिनेट प्रेसी फिर मंत्री को भेजे जाने का प्रावधान है, लेकिन इसी में अधिकारी लापरवाही बरत देते थे। सीनियर सेक्रेटरी की कमेटी के द्वारा कैबिनेट के फाइनल एजेंडे में कोई बदलाव होता था तो मौखिक जानकारी मंत्री को दे देते थे। अब आगे ऐसा नहीं होगा। मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि नगर पालिका और परिषद अध्यक्ष को अविश्वास से हटाने के फैसले में सीनियर सेक्रेटरी की कमेटी ने कुछ बदलाव किया।

विभाग की ओर से यह जानकारी सतही तौर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पहुंचाई गई। जब एजेंडा कैबिनेट की बैठक में रखा गया, तब विभागीय मंत्री ने ही कहा कि सीनियर सैक्रेटरी की कमेटी ने अविश्वास के लिए तीन चौथाई पार्षदों की संख्या की अनिवार्यता को खत्म किया है, मुझे लगता है कि यह होना चाहिए। इसी के बाद यह सामने आया कि प्रक्रिया में कुछ कमी रह गई।

364 पदों की डिमांड पूरी की गई
इसी तरह महिला बाल विकास विभाग के पदों की स्वीकृति को लेकर भी वित्त विभाग की आपत्ति को अमान्य किया गया। मंत्री की 364 पदों की डिमांड पूरी की गई।

पिछली कैबिनेट के ये हैं दो मामले

पहला - मौखिक जानकारी ही दी थी.. सीनियर सेक्रेटरी कमेटी ने नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को अविश्वास के जरिए हटाने के दो प्रावधानों में से एक हटा दिया था। यह तीन चौथाई पार्षदों का अविश्वास की तरफ होना जरूरी था। कैबिनेट में मामला गया तो जानकारी आई कि मंत्री को मौखिक बताया गया था। जीएडी की तरफ से भी जानकारी नहीं मिली। कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने तर्क रख दिया कि मंत्री (कैलाश विजयवर्गीय) को कैसे नहीं बताया गया। सीनियर सैक्रेटरी क्या बदलाव करते हैं मंत्री को बताना चाहिए। सीएम ने अफसरों को ताकीद करते हुए मंत्रियों की पैरवी की। कहा, कैबिनेट एजेंडे की मंत्रियों को पूरी जानकारी दी जाए।

दूसरा - पूरे पद स्वीकृत कर दिए..महिला बाल विकास विभाग 364 पद मांग रहा था। वित्त विभाग ने आपत्ति कर दी। कहा कि इसके आधे पद देने चाहिए। कैबिनेट में मामला गया। सीएम ने मंत्री की बात को तवज्जो देते हुए पूरे पद स्वीकृत कर दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.