18 की उम्र में शादी, 30 में कारोबारी जगत में एंट्री, अब चलाती हैं 18,566 करोड़ की कंपनी

Updated on 06-09-2024 10:48 AM
नई दिल्‍ली: जयपुर से ताल्‍लुक रखने वाली दीपाली गोयनका ने बिजनेस की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है। 1969 में एक मारवाड़ी परिवार में जन्मीं दीपाली ने महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। 18 साल की उम्र में 1987 में वेलस्पन ग्रुप के को-फाउंडर और चेयरमैन बालकृष्ण गोयनका से उनकी शादी हो गई। शादी के बाद लंबे समय तक वह गृहिणी की भूमिका में ही रहीं। दीपाली ने 30 साल की उम्र में कारोबारी जगत में कदम रखे। इसके बाद उन्होंने पति के साथ मिलकर वेलस्पन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

साल 2002 में दीपाली ने वेलस्पन के डिजाइन स्टूडियो को संभालते हुए अपने करियर की शुरुआत की। कॉटन की खरीदारी से लेकर मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस तक उन्होंने बिजनेस के हर पहलू को सीखा। अपनी मेहनत और लगन से वह जल्द ही कंपनी में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं।

2004 में वेलस्पन ने गुजरात में 2,500 एकड़ में फैला एक बड़ा टेक्सटाइल मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट वेलस्पन सिटी स्थापित किया। इससे कंपनी को ग्लोबल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिली। 2006 में दीपाली ने 1850 में स्थापित घरेलू लिनेन की प्रसिद्ध निर्माता क्रिस्टी के अधिग्रहण का नेतृत्व किया। इससे वेलस्पन के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार हुआ। यह अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर पहुंच गई। 2010 में दीपाली को वेलस्पन के ग्लोबल बिजनेस का सीईओ नियुक्त किया गया। 2014 तक वह कंपनी की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर बन गईं।


हालांकि, 2016 में वेलस्पन को एक बड़े झटके का सामना करना पड़ा। तब अमेरिकी रिटेलर टारगेट ने मिस्र के कॉटन के इस्तेमाल के खिलाफ वेलस्पन के साथ अपनी साझेदारी खत्म कर दी। इससे वेलस्पन की साख को नुकसान पहुंचा और कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई। इस झटके के बावजूद दीपाली के नेतृत्व में वेलस्पन ने डेवलपमेंट और डायवर्सिफिकेशन जारी रखा। कंपनी ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया सहित 32 देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


दीपाली के नेतृत्व में वेलस्पन ने तरक्की की नई इबारत लिखी है। कंपनी का मूल्यांकन अब 18,348 करोड़ रुपये है, जो उनकी रणनीतिक दृष्टि और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। एक गृहिणी से एक सफल बिजनेस लीडर तक का दीपाली का सफर कई लोगों के लिए प्रेरणा है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.