भोपाल में 20 दिसंबर से दौड़ेगी मेट्रो:केंद्रीय मंत्री खट्‌टर उद्घाटन करेंगे; 21 से सभी सफर कर सकेंगे

Updated on 18-12-2025 04:47 PM

भोपाल में मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन 20 दिसंबर की शाम को होगा। मिंटो हॉल में आयोजित उद्धाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, सीएम मोहन यादव समेत जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। केंद्रीय मंत्री खट्‌टर और सीएम यादव सुभाष नगर स्टेशन से मेट्रो में बैठेंगे और एम्स तक जाएंगे। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिकॉर्डेड वीडियो मैसेज जारी किया जाएगा।

21 दिसंबर से आम लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इसका संचालन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। रोज 17 ट्रिप चलेंगी। शुरुआती चरण में मेट्रो एम्स स्टेशन से सुभाष नगर स्टेशन तक जाएगी। न्यूनतम किराया 20 रुपए और अधिकतम किराया 70 रुपए तय किया गया है।

मेट्रो प्रबंधन ने साफ किया है कि फ्री किराए वाला इंदौर मॉडल, भोपाल में लागू नहीं किया जाएगा। यात्रियों को किसी भी तरह की मुफ्त यात्रा या किराए में छूट नहीं मिलेगी।

चार स्टेशन के लिए किराया 30 रुपए होगा भोपाल मेट्रो में पहले दो स्टेशनों तक सफर करने पर 20 रुपए देने होंगे। तीन से चार स्टेशनों के लिए किराया 30 रुपए, पांच से आठ स्टेशनों तक 40 रुपए लगेगा। पूरा कॉरिडोर चाल होने पर अधिकतम किराया 70 रुपए होगा।

30 से 80 किमी प्रति घंटा रहेगी मेट्रो की स्पीड भोपाल के सुभाष नगर से एम्स तक मेट्रो कोच को ट्रैक पर दौड़ाकर ट्रायल रन किया जा रहा है। न्यूनतम स्पीड 30 और अधिकतम 80 किमी प्रतिघंटा रखी जा रही है। बीच-बीच में 100 से 120 किमी की रफ्तार से भी मेट्रो दौड़ाई जा रही है

6.22 किमी की दूरी तय करेगी मेट्रो भोपाल मेट्रो ऑरेंज लाइन के पहले चरण में सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। दूसरा चरण सुभाष नगर से करोंद तक प्रस्तावित है, जिसका निर्माण कार्य अगले दो से तीन साल में पूरा होने की संभावना है।

ट्रेन की तर्ज पर मेट्रो में भी टिकट लेनी पड़ेगी फिलहाल भोपाल मेट्रो में टिकट व्यवस्था पूरी तरह मैन्युअल रहेगी। यात्रियों को ट्रेन की तरह काउंटर से टिकट लेकर सफर करना होगा। ऑनलाइन या ऑटोमैटिक टिकटिंग सिस्टम अभी लागू नहीं किया जा रहा है। इंदौर मेट्रो में भी वर्तमान में यही व्यवस्था लागू है।

प्रायोरिटी कॉरिडोर के बाद यह होगा भोपाल में सुभाष नगर से एम्स तक प्रायोरिटी कॉरिडोर है। इसमें कुल 8 स्टेशन बने हैं। सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन के बाहर सड़क निर्माण किया गया। ऐसा ही डीबी मॉल, रानी कमलापति, एमपी नगर, केंद्रीय स्कूल, डीआरएम तिराहा, अलकापुरी और एम्स में भी बाकी बचे कामों पर फोकस रहा।

यहां पर कमर्शियल रन पूरा होने के बाद पूरा फोकस ऑरेंज लाइन के दूसरे फेज के हिस्से सुभाष नगर से करोंद तक रहेगा। वहीं, ब्लू लाइन के लिए भदभदा से रत्नागिरी के बीच का काम भी तेजी से निपटाया जाएगा।

पिक एंड ड्रॉप की व्यवस्था ही रहेगी मेट्रो स्टेशनों पर सिर्फ पिक एंड ड्रॉप की व्यवस्था ही रहेगी। यात्री किसी गाड़ी से उतर और चढ़ सकेगा, लेकिन अपने वाहन यहां खड़े नहीं कर सकेगा। सूत्रों के अनुसार, मेट्रो कॉर्पोरेशन स्टेशन के नीचे आउटलेट्स बनाएगा। ऐसे में स्टेशन के नीचे पार्किंग की व्यवस्था नहीं मिलेगी।

इस मुद्दे पर मेट्रो अफसरों का कहना है कि पार्किंग के लिए व्यवस्था कर रहे हैं ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.