मीका सिंह ने बताया किस तरीके से खरीदे 99 घर और 100 एकड़ जमीन, अब इतने अरब की है नेट वर्थ और फीस

Updated on 06-09-2025 02:09 PM
सिंगर मीका सिंह 99 घरों और 100 एकड़ कृषि जमीन के मालिक हैं। जिसे भी यह पता चलता है वो हैरान रह जाता है। लोग यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर गाने गाकर और कॉन्सर्ट से क्या वाकई मीका ने इतना पैसा कमा लिया है कि वह 99 घर और इतनी जमीन खरीद लें? जबकि यह सब पैसों को सही और स्मार्ट तरीके से इन्वेस्ट करने का नतीजा है। मीका सिंह ने लग्जरी से भरी जिंदगी जीने के बजाय लॉन्ग-टर्म रियल एस्टेंट को तरजीह दी है। उन्होंने हाल ही एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे 99 घर खरीदे। साथ ही को-सिंगर्स को सलाह दी कि वो अपना पैसे सही तरीके से इन्वेस्ट करें।

मीका सिंह ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका 99वां घर शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने डिजाइन किया है। अब उन्होंने 'गलाटा इंडिया' को दिए इंटरव्यू में अपने 99 घरों के बारे में बात की। बताया कि इनमें कुछ सस्ते तो कुछ महंगे हैं।

अपने 99 घरों को लेकर यह बोले मीका सिंह

मीका सिंह ने कहा, 'मैंने 99 घर बनाए हैं- कुछ छोटे हैं, कुछ बड़े हैं, कुछ महंगे हैं, और कुछ गांव में हैं। बात उस बारे में नहीं है, बात यह है कि आपके पास कितनी संपत्ति है। बहुत से लोग मुझे प्यार करते हैं, लेकिन बहुत से लोग मुझे गालियां भी देते हैं। वो कहते हैं कि पागल है, अभी तो शादी भी नहीं हुई, सब कौन संभालेगा? वो यही सब कहते रहते हैं।'

मीका सिंह बोले- जमीन धोखा नहीं देती

मीका सिंह ने आगे कहा, 'हम किसानों के बच्चे हैं। हमें तो यह भी नहीं पता था कि पैसे का क्या करें और कहां खर्च करें। बस एक ही बात पता थी कि जमींदार होना चाहिए। दादाजी भी कहते थे कि जमीन कभी आपको धोखा नहीं देती। हमने जिंदगी में इतना पैसा कमाया और बस यही जानते थे कि प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाहिए।'

मीका सिंह ने बताया कैसे जोड़ी इतनी संपत्ति

मीका सिंह ने बताया कि कैसे उन्होंने इतनी प्रॉपर्टी और जमीन खरीदी। उन्होंने बताया कि उन्होंने जो भी कमाई सेव की, उसे प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करते रहे। मीका ने कहा कि उनकी पब्लिक इमेज ऐसी है कि लोगों को लगता है कि ये 20 लड़कियों के साथ नाचता है और उन पर पैसै बर्बाद करता है। मीका बोले, 'आप चाहते हैं कि मीका सिंह 20 लड़कियों के साथ नाचे, और उन पर इधर-उधर पैसे फेंकें, तो आपको मजा आएगा। 'वो 99 घर कैसे बना रहा है?' इसका मतलब बस इतना है कि जिंदगी में आपके पास एक सुरक्षित चीज है। और वो सबके पास होनी चाहिए।'

मीका बोले- कई अमीर सिंगर्स, पर पैसा बर्बाद करते हैं

मीका सिंह ने फिर कहा, 'मैं अकेला ऐसा नहीं हूं जो अमीर या खास है, इंडस्ट्री में और भी कई सिंगर्स हैं जिनके पास बहुत पैसा है। वो बेचारे बस गुच्ची वुच्ची पहनते रहते हैं। वे बिना किसी वजह के चार्टर्ड प्लेन में घूमते रहते हैं। आप बहुत सारा पैसा बचा सकते हैं, बचत जरूरी है। पैसा खर्च करो, लेकिन उसे पूरी तरह से बर्बाद मत करो। यह मूर्खता है।'

मीका सिंह की नेट वर्थ और कमाई

मीका सिंह की नेट वर्थ की बात करें, तो 'सियासत डेली' के मुताबिक, यह 414 करोड़ यानी 4.14 अरब रुपये है। वह एक कॉन्सर्ट के लिए 25-50 लाख रुपये फीस लेते हैं। वहीं, एक गाने से करीब 10 लाख रुपये की कमाई होती है। मीका सिंह ने अपने करियर में बहुत स्ट्रगल किया है। एक से बढ़कर एक कई हिट गाने दे चुके मीका सिंह कभी जागरण में गाते थे। उन्होंने कीर्तन से लेकर कव्वाली और हर धार्मिक जगह पर गाया। कभी मीका की कमाई 75 रुपये थी, और आज करोड़ों नोट छाप रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.