माइक टायसन के लिए रिंग में वापसी नहीं रही यादगार, यूट्यूबर ने एकतरफा मुकाबले में दी मात

Updated on 16-11-2024 05:54 PM
डलास: यूट्यूबर से बॉक्सर बने जेक पॉल ने 58 साल के पूर्व हैवीवेट चैंपियन माइक टायसन को हरा दिया। यह मुकाबला डलास काउबॉय के होम ग्राउंड पर हुआ। पॉल ने सर्वसम्मति से जीत हासिल की। मुकाबला उतना रोमांचक नहीं रहा, जितनी उम्मीद थी। मुकाबले से पहले दोनों के बीच काफी तनातनी देखने को मिली थी। लेकिन, मुकाबले के बाद दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते दिखे। आखिरी घंटी बजने से पहले पॉल ने टायसन को झुककर सम्मान भी दिया।

20 साल बाद रिंग में उतरे टायसन

जजों ने जेक पॉल को 80-72, 79-73 और 79-73 से विजेता घोषित किया। टायसन ने शुरुआत में आक्रामक रुख अपनाया और कुछ अच्छे पंच भी जड़े, लेकिन बाकी के समय वे ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। छोटे और कम राउंड होने के बावजूद, 58 साल के टायसन अपने 20 साल के करियर के पहले सैंक्शन्ड प्रोफेशनल फाइट में ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। पॉल शुरुआत के बाद ज्यादा आक्रामक नजर आये, लेकिन उनके पंच उतने कारगर साबित नहीं हुए। दोनों के बीच उम्र का अंतर फाइट में साफ दिख रहा था।

पहले जुलाई में होना था मुकाबला

टायसन ज्यादातर समय पीछे हटकर पॉल के आने का इंतजार करते रहे। कुछ मौकों पर उन्होंने पलटवार भी किया। टायसन के लिए यह 2005 के बाद पहला सैंक्शन्ड फाइट था। वहीं, पॉल ने चार साल पहले ही बॉक्सिंग शुरू की है। यह मुकाबला पहले 20 जुलाई को होना था, लेकिन टायसन के बीमार होने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। टायसन को पेट में अल्सर की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.