मंत्रालयीन कर्मचारियों का प्रदर्शन आज दोपहर में:

Updated on 16-01-2026 12:14 PM
भोपाल, स्थायी कर्मियों और आउटसोर्स कर्मचारियों को डाइंग कॉडर घोषित करने का विरोध करने मंत्रालय कर्मचारी आज मंत्रालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने और चौथा समयमान वेतनमान देने को लेकर भी सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा।

मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने बताया कि मंत्रालयीन कर्मचारियों को चौथा समयमान वेतनमान, मंत्री स्थापना और मंत्रालय स्थापना में लगे आकस्मिकता निधि कर्मचारियों को नियमित करने, 3% मंहगाई भत्ता देने, स्थायी कर्मियों और आउटसोर्स कर्मचारियों को डाइंग कॉडर घोषित करने का विरोध करने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके साथ ही समयमान वेतनमान के साथ उच्च पदनाम देने, मंत्रालयीन लिपिकों के तृतीय समयमान में तृतीय पदोन्नति का वेतनमान देने, पुरानी पेंशन बहाली, 70% से 80% वेतन देने का आदेश निरस्त करने संबंधी हाईकोर्ट का निर्णय लागू करने की मांग की जाएगी।

साथ ही वर्ष 2012 में मंत्री स्थापना से मंत्रालय स्थापना में आए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पे प्रोटेक्शन का लाभ देने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर आज दोपहर बाद डेढ़ बजे वल्लभ भवन क्रमांक 1 के मेन गेट पर मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ तथा मप्र कर्मचारी मंच द्वारा संयुक्त विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। इसकी जानकारी भी सरकार को संगठन की ओर से दे दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.