Mirzapur फिल्‍म में होगी 'पंचायत' वाले सचिव जी की एंट्री! जानिए, किसका कटा पत्ता, किस रोल में दिखेंगे जीतू भैया

Updated on 16-07-2025 01:50 PM
फेमस वेब सीरीज 'मिर्जापुर' अब फिल्मी पर्दे पर उतरने की तैयारी में है। बता दें कि इस सीरीज को अब फिल्म में बदला जा रहा है जिसमें अब लीड रोल में 'पंचायत' वाले सचिव जी यानी जितेन्द्र कुमार भी नजर आएंगे।

याद दिला दें कि इस सीरीज में लीड रोल में गुड्डू और बबलू पंडित के रोल में अली फजल और विक्रांत मैसी नजर आए थे। जब इस फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हुई तो खबर ये थी कि फिल्म में भी यही दोनो लीड रोल में दिखेंगे। हालांकि, अब खबर है कि विक्रांत मैसी इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।

इसमें 'पंचायत' के जितेंद्र कुमार यानी सचिव जी!

काफी समय पहले इस सीरीज को फिल्म में बदलने को लेकर अनाउंस किया जा चुका है। अब इस फिल्म में एक बड़ा चेंज फैन्स को देखने को मिलेगा। खबर है कि विक्रांत मैसी की जगह अब इसमें 'पंचायत' के जितेंद्र कुमार यानी सचिव जी भी नजर आनेवाले हैं। दरअसल वजह ये बताई जा रही है कि विक्रांत मैसी अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रहे हैं और इसी वजह से उन्हें ये फिल्म छोड़नी पड़ी है।

मेकर्स ने इसे लेकर अभी कुछ अनाउंस नहीं किया

कहा जा रहा है कि विक्रांत के पीछे हटने के बाद मेकर्स ने जीतू भैया यानी जितेन्द्र कुमार पर अपना दांव लगाया है। चूंकि 'पंचायत' से इन्हें ओटीटी पर काफी पॉप्युलैरिटी और लोगों का प्यार भी मिला है, इसलिए मेकर्स ने इसे भुनाने का फैसला ले लिया है । तो अब माना जा रहा है कि इस फिल्म में बबलू पंडित के रूप में सचिव जी नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स ने इसे लेकर अभी कुछ अनाउंस नहीं किया है।

पंचायत' में लोग इन्हें सचिव जी कहकर ही पुकारते हैं

बात अगर जितेंद्र कुमार की करें तो उन्होंने एक शहरी किरदार के रूप में 'पंचायत' सीरीज में गांव के लोगों के साथ उनके रंग में ढलते हुए लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया है। 'पंचायत' में लोग इन्हें सचिव जी कहकर ही पुकारते हैं और आम पब्लिक भी इन्हें इस नाम से पुकारना पसंद कर रही है।

मुंबई और बनारस के रियल लोकेशन पर होगी शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म मिर्जापुर की शूटिंग मुंबई और बनारस के रियल लोकेशन पर होगी ताकि इससे कहानी में गहराई नजर आए। वहीं राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में भी इसकी शूटिंग होनी है जिसमें संभवतः जोधपुर या जैसलमेर जैसी जगहें शामिल हो सकती हैं।

अली फजल का नहीं मिल रहा था डेट

हालांकि, इन सबके अलावा फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस को अभी भी फाइनल किया जाना बाकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में सोनम बाजवा और सोनल चौहान जैसे नाम की चर्चा है। कहा जा रहा है कि अली फजल के बाकी कमिटमेंट्स की वजह से इसकी शूटिंग में देरी हो रही थी लेकिन अब डेट्स मिल गए हैं। अब फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होनी की खबर है जो पहले मुंबई में और फिर बनारस और राजस्थान में होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.