मोदी सरकार घर-घर पहुंचाएगी सिंदूर:9 जून से एक महीने तक चलेगा अभियान, सांसद रोज 15-20 km की पदयात्रा करेंगे

Updated on 28-05-2025 01:34 PM

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को मोदी सरकार घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत महिलाओं को उपहार के रूप में सिंदूर दिया जाएगा। भाजपा के सीनियर लीडर ने बताया कि 9 जून से इसकी शुरुआत होगी। इसी दिन नरेंद्र मोदी ने बतौर पीएम तीसरी बार शपथ ली थी यानी मोदी 3.0 की शुरुआत हुई थी।

अभियान का मूल मकसद मोदी 3.0 सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके लिए जनसंपर्क के दौरान महिलाओं को सिंदूर भी भेंट किया जाएगा। साथ ही, ऑपरेशन सिंदूर को हाईलाइट करने वाले पंफलेट भी बांटे जाएंगे।

केंद्र के सभी मंत्री, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसद और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी इस अभियान में शामिल होंगे। एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सभी लोकसभा सांसदों अपने क्षेत्र में रोजाना 15-20 किमी तक पैदल यात्रा करनी है और मंत्री हफ्ते में दो दिन 20-25 किमी यात्रा कर जनसंपर्क करेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर में शामिल विभागों पर शॉर्ट फिल्म बनेगी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस भी विभाग ने अपना योगदान किसी भी रूप में दिया, उसकी डॉक्यूमेंट्री बनेगी। उस विभाग में कार्यरत लोगों और उनके परिजनों को दिखाई जाएगी। ताकि उन्हें गौरव हो और वे भविष्य में ज्यादा बेहतर तरीके से योगदान देने के लिए प्रेरित हो सकें।

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर 9 बड़े कार्यक्रम

  1. जन संपर्क अभियान: हर विधानसभा क्षेत्र में 29 मई तक चलेगा। बूथ स्तर पर (1+4) और (1+2) के फॉर्मूले पर कार्यकर्ता भाग लेंगे।
  2. प्रेस वार्ता: 2 जून से 5 जून के बीच जिला स्तर पर प्रेस वार्ताएं होंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा 7 या 8 जून को दिल्ली में प्रेस वार्ता की जाएगी।
  3. प्रोफेशनल्स मीट: हर जिले में पेशेवरों की बैठक होगी, जहां तीन प्रमुख नीतिगत विषयों पर चर्चा होगी (केवल पेशेवर ही बुलाए जाएंगे)।
  4. विकसित भारत संकल्प सभा: हर मंडल पर विकसित भारत संकल्प सभा होगी, जिसमें नागरिकों से विकसित भारत हेतु संकल्प लेंगे।
  5. पंचायत चौपाल: शहरों की मोहल्ला और गांवों की पंचायत चौपाल से सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
  6. आयुष्मान भारत योजना शिविर: हर विधानसभा क्षेत्र में पंजीकरण शिविर लगेंगे। हर जिले में 100 लाभार्थियों की सहभागिता जरूरी।
  7. डिजिटल प्रतियोगिता: वीडियो व ग्राफिक्स से संबंधित डिजिटल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
  8. प्रदर्शनी का आयोजन: सभी जिलों और जिला केंद्रों पर सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी।
  9. योग दिवस: 15 जून से 20 जून तक योग प्रशिक्षण शिविर चलेंगे। 21 को कार्यक्रम होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.