मोदी भुवनेश्वर में बोले-गणेश पूजन में गया तो कांग्रेसी भड़के:पहले जन्मदिन पर मां से आशीर्वाद लेता था, आज आदिवासी मां ने खीरी खिलाई

Updated on 17-09-2024 01:57 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 74वें जन्मदिन के मौके पर ओडिशा के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गणेश पूजन विवाद पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भुवनेश्वर के जनता मैदान में कहा- सत्ता के भूखे लोगों को गणेश पूजा से परेशानी हो रही है। कांग्रेस के इकोसिस्टम के लोग पिछले कुछ दिनों से इसलिए भड़के हुए हैं, क्योंकि मैंने गणपति पूजन में हिस्सा लिया।

साथ ही मोदी ने कहा- आज यहां आने से पहले आदिवासी परिवार के PM आवास गया था। हर साल जन्मदिन पर मां से आशीर्वाद लेने जाता था। आज मेरी मां नहीं हैं, लेकिन इस बार एक आदिवासी मां ने मुझे खीरी खिलाई। मैं यह अनुभव कभी नहीं भूलूंगा। आज सरकार के 100 दिन पूरे हुए है। बीते 100 दिन में 11 लाख दीदी बनीं। हमने नई पेंशन स्कीम भी लाई।

इससे पहले मोदी ने सुभद्रा योजना भी लॉन्च की। साथ ही कई रेलवे और नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स के साथ 800 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

3 योजनाओं से जुड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया

1. सुभद्रा योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपए

सुभद्रा योजना एक वित्तीय सहायता योजना है, जिसका नाम भगवान जगन्नाथ और भगवान बलभद्र की बहन सुभद्रा के नाम पर रखा गया है। इस योजना के तहत राज्य सरकार 21-60 साल की महिलाओं को 2024-25 और 2028-29 के बीच 5 सालों के दौरान 50,000 रुपए देगी। हर साल 10,000 रुपए दो किस्तों में सीधे उनके खातों में जमा की जाएगी। इस योजना में 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को जोड़ने की उम्मीद है।

2. रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास, 2800 करोड़ की लागत

सुभद्रा योजना के बाद PM मोदी ने 10 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में आज फंड ट्रांसफर किए। साथ ही देशभर के 2,800 करोड़ रुपए की रेलवे प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास किया। उन्होंने 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

3. PM आवास के 26 लाख लाभार्थियों को घर की चाबियां सौंपी 

पीएम मोदी ने 14 राज्यों के प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लगभग 10 लाख लाभार्थियों को मदद राशि की पहली किस्त भी जारी की। इसके अलावा उन्होंने पीएम आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के 26 लाख लाभार्थियों को उनके घरों की चाबियां सौंपी। मोदी ने प्रधानमंत्री आवास+2024 ऐप भी लॉन्च किया। साथ ही आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए ऑपरेशन गाइडलाइन भी लॉन्च की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.