एक महीने में 2 गुना, 6 महीने में 3 गुना कर दिया पैसा... 3 रुपये के इस पेनी स्टॉक ने मचाया तूफान

Updated on 26-09-2024 11:43 AM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट इस समय अपने सबसे ऊंचे शिखर पर है। इसमें कई शेयर निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहे हैं। इनमें काफी शेयर ऐसे हैं जिन्होंने बेदह कम समय में निवेश को दोगुना या तीन गुना कर दिया है। काफी शेयर अभी भी धूम मचा रहे हैं। इन्हीं में कुछ पेनी स्टॉक भी निवेशकों को भरपूर फायदा पहुंचा रहे हैं। ये ऐसे पेनी स्टॉक हैं जिनकी कीमत 5 रुपये से भी कम हैं। ऐसा ही एक पेनी स्टॉक निवेशकों को लगातार मुनाफा दे रहा है। इस स्टॉक ने भी बेहद कम समय में निवेश को कई गुना कर दिया है।

हम जिस पेनी स्टॉक की बात कर रहे हैं उसका नाम ARC Finance Ltd है। इस शेयर की कीमत अभी 3.06 रुपये है। इस शेयर में पिछले कई दिनों में लगातार 5 फीसदी का अपर सर्किट लग रहा है। आज यानी गुरुवार को भी इसमें 4.79 फीसदी की तेजी आई। यह तेजी शुरुआती दो घंटे में ही आ गई। इस छुटकू शेयर ने निवेशकों पर पैसों की बारिश कर दी है।

एक महीने में 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न


इस शेयर ने एक महीने में ही निवेशकों की रकम को दोगुना से ज्यादा कर दिया है। एक महीने में इसका रिटर्न करीब 122 फीसदी रहा। एक महीने पहले इस शेयर की कीमत 1.38 रुपये थी। अगर आपने एक महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो वह रकम आज 2.22 लाख रुपये हो चुकी होती। यानी एक महीने में ही आपको एक लाख के निवेश पर 1.22 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।

6 महीने में तीन गुने से ज्यादा कर दिया पैसा


6 महीने में इस शेयर ने निवेश को तीन गुने से ज्यादा कर दिया है। यानी इसने 250 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। 6 महीने पहले इसके शेयर की कीमत मात्र 87 पैसे थी। इन 6 महीनों में इसने करीब 252 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर किसी ने 6 महीने पहले इसमें एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो वह रकम आज 3.52 लाख रुपये हो चुकी होती। यानी निवेशक को 2.52 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।

कितना है ऑल टाइम हाई?

इस समय यह शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई पर है। इसका ऑल टाइम हाई करीब 6 रुपये था। यह ऑल टाइम हाई फरवरी 2022 में पहुंचा था। इसके बाद इसकी कीमत में गिरावट आई। हालांकि पिछले महीने की शुरुआत से इसमें फिर से तेजी आ रही है जो अभी तक जारी है।

क्या करती है कंपनी?

यह कंपनी नॉन-बैंकिग फाइनेंस के क्षेत्र से जुड़ी है। यह लोन, इन्वेस्टमेंट, ट्रेडिंग आदि सुविधाएं मुहैया कराती है। कंपनी का मार्केट कैप 154.51 करोड़ रुपये है। कंपनी का मार्च 2024 में खत्म तिमाही में रेवेन्यू 7.82 करोड़ रुपये और प्रॉफिट 7 करोड़ रुपये था। वहीं दिसंबर 23 में यह रेवेन्यू मात्र 55 लाख रुपये और कंपनी को 9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.