अमृत 2.0 की संभागवार निगरानी शुरू, प्रोजेक्ट के काम में मिली खामियां तो ठेकेदार होगा ब्लैक लिस्ट

Updated on 23-01-2026 11:54 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारत सरकार के अमृत-2.0 मिशन के अंतर्गत पेयजल और सीवरेज परियोजनाओं के काम की संभागवार निगरानी शुरू कर दी गई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने राज्य स्तर पर अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अमृत-2.0 के काम में खामियां मिली, तो संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। काम से जुड़े अधिकारियों की लापरवाही सामने आई, तो उनके विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इसको लेकर विभाग ने निगरानी सेल बनाई है। इनमें सिविल और तकनीकी कार्यों को विभाजित कर समीक्षा भी की जा रही है। जिसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जा रही है।

इधर, नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने अमृत-2.0 की कई परियोजनाओं में अत्यंत धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ड्राइंग-डिजाइन अनुमोदन में अनावश्यक विलंब करने वाले अधिकारियों एवं पीडीएमसी टीम की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए।

दरअसल, त्रुटिपूर्ण डीपीआर के कारण कई परियोजनाओं में विलंब हो रहा है। इसे तैयार करने वाले सलाहकारों की समीक्षा कर दोष पाए जाने पर उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। परियोजनाओं की आनलाइन मानिटरिंग, प्रगति की डिजिटल रिपोर्टिंग और पोर्टल आधारित समीक्षा से जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

इधर, आयुक्त भोंडवे ने नगरीय निकायों के अधिकारियों स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति प्रतिदिन पोर्टल पर अद्यतन करें तथा बिना पूर्व अनुमति किसी भी परियोजना में ईओटी जारी न करें। बता दें कि दो दिन पहले ही आयुक्त भोंडवे ने अमृत-2.0 प्रोजेक्ट के कार्यों की धीमी प्रगति पर 13 ठेकेदार ब्लैक लिस्ट किया है तो, छह को निलंबित किया जा चुका है।

इन निकायों में सीवरेज और पेयजल सप्लाई प्रोजेक्ट की स्थिति खराब

अमृत-2.0 प्रोजेक्ट के काम की स्थिति प्रदेश की अधिकांश नगरीय निकायों में ठीक नहीं है। इनमें सीहोर, रायसेन, आष्टा, देवरी, विदिशा, बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, मालनपुर, मोहना, सतना, पन्ना, बरोदियाकला, सुरखी, राजगढ़, धार, पीथमपुर, जावरा, रतलाम, मंदसौर, नलखेड़ा, नीमच, नागदा, खरगोन, कटनी, सीहोरा और रीवा में न तो पेयजल सप्लाई का काम पूरा हो पाया है और न ही सीवरेज की लाइन डाली जा सकी। इंदौर में सीवरेज के तीन और पेयजल सप्लाई का एक प्रोजेक्ट है, लेकिन यहां भी काम की प्रगति संतोषजनक नहीं है। भोपाल नगर निगम में भी सीवरेज का काम अधूरा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.