नगर निगम के गोताखोर आसिफ ने बताया कि शिवपुरी का रहने वाला 12 वर्षीय अंकित अपने परिवार के साथ बड़ा तालाब स्थित शीतलदास की बगिया में घूमने आया था। वह सुबह 11 बजे बगिया में खेल रहा था, उसी वक्त एक बंदर ने आकर उस पर हमला कर दिया। वह संभलता इससे पहले ही बंदर ने उसके हाथ-पीठ में काट लिया। वह चीखा-चिल्लाया तो आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और उसे बंदर के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद किशोर के स्वजन उसे प्रोफेसर कालोनी स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया।