अंधेरे में रहेंगे भोपाल के 25 से अधिक इलाके, लिस्ट में देखें कहीं आपके क्षेत्र का नाम तो नहीं?

Updated on 10-09-2024 12:02 PM
भोपाल: राजधानी भोपाल में बिजली कटौती का सिलसिला लगातार जारी है। भरे मानसूनी सीजन में मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कंपनी लगातार अलग-अलग रहवासी इलाकों में बिजली की कटौती कर रही है। इसी श्रृंखला में मंगलवार को भी शहर और उसके आसपास के 25 से अधिक इलाकों में 4 से 6 घंटे तक की बिजली कटौती की जाएगी।

बिजली कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मेंटेनेंस की वजह से कई इलाकों की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। जिन इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी, उनमें पीर गेट, जुमेराती, शाहपुरा, बसंत कुंज, मनीषा मार्केट, मालीपुर, लक्ष्मी टॉकीज एरिया, रीगल ई स्टेट, प्रीमियर आर्केड, विवेक अपार्टमेंट, रिद्धि समृद्धि हाइट्स, जैन मंदिर, इंदिरा नगर, दीप मोहनी सहित कई रहवासी क्षेत्र शामिल हैं।

बिजली कंपनी के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भोपाल शहर में मंगलवार को मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 25 से अधिक रहवासी इलाकों में 4 से 6 घंटे तक बिजली की कटौती की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों को सलाह दी है कि जिन इलाकों में बिजली की कटौती की जाएगी, वहां के नागरिकों को अपने आवश्यक कार्यों को पहले ही पूर्ण कर लेना चाहिए ताकि बिजली कटौती के समय उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

सुबह 9:00 से दोपहर 2:00 बजे तक


पीरगेट, जुमेराती, लक्ष्मी टॉकीज एरिया, बेलदारपुरा, रीगल स्टेट प्रीमियर आर्केड, नूर महल, मालीपुर और आसपास के क्षेत्र में सुबह 9:00 से दोपहर 2:00 तक बिजली कटौती की जाएगी।

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 तक


विवेक अपार्टमेंट, वसंत कुंज, शाहपुरा, मनीष मार्केट क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 तक बिजली की कटौती की जाएगी।

सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक


जैन मंदिर, सिद्धि समृद्धि हाइट्स, डीके3, डीके2 क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली की कटौती की जाएगी।

सुबह 11 से 2 बजे तक


गोपाल नगर, दीप मोहिनी, इंदिरा नगर, टैगोर नगर में सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 तक बिजली की कटौती की जाएगी।

आपको बता दें कि राजधानी भोपाल में मानसून पूर्व मेंटेनेंस के चलते पूरी गर्मी के दिनों में भी बिजली की कटौती की गई थी। उसके बाद अब जबकि मानसूनी सीजन खत्म होने की ओर आ रहा है, तब भी प्रदेश में बिजली कटौती का सिलसिला जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.