एमपी के किसानों को 12000 रुपए मिल रहे, CM किसान कल्याण योजना से भी मिलेगा लाभ, जानें पात्रता, आवेदन की प्रोसेस

Updated on 16-09-2024 10:19 AM
भोपाल: एमपी में 70 फीसदी से ज्यादा आबादी की आजीविका का साधन खेती है। यह हर दिन प्रदेश के 1 करोड़ से ज्यादा किसानों को दो वक्त की रोटी पहुंचाती है, साथ ही करोड़ों लोगों के भोजन की व्यवस्था भी यहीं से होती है। मध्य प्रदेश के किसानों द्वारा उगाया गया अन्न पूरा देश और दुनिया खाती है। एमपी के सीहोर का शरबती गेंहू पूरी दुनिया में फेमस है।

किसान हर दिन इतनी मेहनत करते हैं इसीलिए केंद्र और राज्य सरकार समय समय पर उनके लिए योजनाएं लाती रहती है। अभी हम जिन योजनाओं पर बात करने वाले हैं, इनसे किसानों को 12000 रुपए सालाना मिल रहे हैं। राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं से उन्हें अच्छी खासी आर्थिक मदद मिल रही है।

बता दें, कि किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार ये कदम उठा रही है। एमपी की जमीन में उगने वाले अनाज की डिमांड देश विदेश में भी है। इसलिए किसानों का विकास सीधे तौर पर राज्य का विकास करेगा। इसके तहत किसानों को राज्य और केंद्र सरकार दोनों से ही सम्मानित कर रही हैं।

इन योजनाओं से मिल रहे 12 हजार


ये दोनों योजनाएं हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना और सीएम किसान कल्याण योजना। अब समझिए 12 वाला गणित, तो एमपी में 80 लाख से ज़्यादा किसानों को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सम्मान निधि योजनाओं से हर किसान के बैंक खाते में सीधे ₹12,000 जा रहे हैं। इसमें ₹6,000 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के और ₹6,000 मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हैं। इसके अलावा लगभग 25 लाख किसानों को फसल बीमा का पैसा मिल रहा है।

ये है पात्रता की शर्तें


पात्रता की बात की जाए तो आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। आवेदनकर्ता किसान होना चाहिए। आवेदक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत होना चाहिए। आवेदक के पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए, जिस पर वह खेती कर रहा हो।

आवेदन की प्रक्रिया


ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से इन योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा अपने क्षेत्र के या गांव के पटवारी कार्यालय से भी आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें। इसके बाद आवेदन पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेज गांव के पटवारी को जमा करें। गांव का पटवारी आवेदन को स्वीकृत करेगा। आवेदक दिए गए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से पुष्टि प्राप्त कर सकते हैं।


आवश्यक दस्तावेज

  • पीएम किसान सम्मान निधि पंजीकरण नंबर
  • आधार कार्ड
  • कृषि भूमि से संबंधित दस्तावेज
निवास के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों में से एक
  • मूल पता प्रमाण
  • मतदाता पहचान पत्र
  • बिजली बिल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.