MP मानसून अपडेट- रक्षाबंधन के बाद भारी बारिश:19 अगस्त से पूरा प्रदेश भीगेगा

Updated on 17-08-2024 12:09 PM

मध्यप्रदेश में 19 अगस्त से भारी बारिश का दौर शुरू होगा। दो पूर्वी और उत्तरी हिस्सा भीगेगा, जबकि 21-22 अगस्त को अति भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम एक्टिव होने से ऐसा होगा। हालांकि, इससे पहले भी प्रदेश में बारिश जारी रहेगी। शनिवार को पन्ना, सतना, अनूपपुर, देवास, बैतूल, छिंदवाड़ा और सिवनी में तेज बारिश हो सकती है।

आईएमडी भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि मध्य भारत के कई हिस्सों में अभी बादल है। वहीं, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव था। वह अब और भी प्रभावशाली होकर लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है।

मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से से गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। लो प्रेशर एरिया का मूवमेंट उत्तर और दक्षिण हिस्से में ज्यादा रहेगा।

20 अगस्त से भारी बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक- 19 अगस्त से बंगाल की खाड़ी में फिर से सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इस वजह से रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में दो दिन तक बारिश होगी। 20 अगस्त से भारी बारिश का दौर पूरे प्रदेश में रहेगा। 21 और 22 अगस्त को अति भारी बारिश हो सकती है।

प्रदेश में हल्की बारिश

इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश में हल्की बारिश का दौर रहा। गुना, इंदौर, रतलाम, जबलपुर, खजुराहो, नौगांव, सिवनी, उमरिया, बालाघाट के मलाजखंड में हल्की बारिश दर्ज की गई।

फिर बढ़ा डैम में पानी

तेज बारिश होने से डैम और तालाब छलक उठे हैं, जबकि नदियां उफान पर आ गईं। शुक्रवार को भी प्रदेश के डैमों में पानी की आमद हुई। खासकर पूर्वी हिस्से के डैमों में।

प्रदेश के सभी डैमों में 80 प्रतिशत तक पानी आ चुका है। इस कारण उनके गेट खोलने पड़े हैं। इनमें कोलार, बाणसागर, कुंडालिया, बरगी, इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, कलियासोत, भदभदा, केरवा समेत अन्य डैम भी शामिल हैं।

सबसे ज्यादा बारिश के टॉप-5 में मंडला अव्वल

प्रदेश में अब तक औसत 28.3 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की कुल 75 प्रतिशत है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-5 जिलों में मंडला अव्वल है। यहां अब तक 41.7 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। दूसरे नंबर पर सिवनी, श्योपुर, नर्मदापुरम आदि जिले हैं।

बता दें कि अब तक हुई बारिश में जबलपुर, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग सबसे आगे हैं। जबलपुर संभाग के सभी जिलों में अच्छी बारिश हो चुकी है। भोपाल में 33 इंच से अधिक पानी गिर चुका है, जो सामान्य बारिश का करीब 90% है। सीजन की बारिश में 4 इंच पानी की और जरूरत है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.