मेरिट में स्थान बनाने पर दीक्षांत समारोह में एमएससी की छात्रा ममता को मिला सम्मान

Updated on 09-12-2025 12:07 PM

कोरबा। मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय की मेधावी छात्रा ममता पैगवार ने एमएससी रसायन शास्त्र में विश्वविद्यालय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित छठवें दीक्षांत समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद, कुलाधिपति एवं राज्यपाल  रमेन डेका, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, उपस्थिति में आयोजित समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति  अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने ममता को सम्मान प्रदान किया। 15 ब्लॉक कॉलोनी निवासी ममता पैगवार, एसईसीएल कर्मी  गीत राम पैगवार की सुपुत्री हैं। ममता शुरुआत से ही प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार में हर्ष का माहौल है। साथ ही महाविद्यालय की प्राचार्य, संकाय सदस्यों एवं समस्त स्टाफ ने ममता को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

ममता ने अपनी प्राध्यापिका श्रीमती श्रेणी दिवाकर के मार्गदर्शन में सतत मेहनत और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। एमएससी जैसे चुनौतीपूर्ण विषय में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर तथा शासकीय महाविद्यालय से अध्ययन कर विशेष उपलब्धि अर्जित करने पर ममता की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। ममता पैगवार की यह सफलता न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि उन छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है जो सीमित संसाधनों में भी बड़े लक्ष्य हासिल करने का संकल्प रखती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.