दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स के साथ मिलकर लोन बांटेगे मुकेश अंबानी! जान लीजिए पूरा प्लान

Updated on 17-10-2024 12:37 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजर कंपनी ब्लैकरॉक इंक भारत में मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के साथ मिलकर एक प्राइवेट क्रेडिट वेंचर स्थापित करने के लिए बातचीत कर रही है। इसका उद्देश्य भारत में डायरेक्ट लेंडिंग के बढ़ रहे अवसरों का फायदा उठाना है।
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। इसमें दोनों कंपनियों की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी होगी और यह बड़ी कंपनियों से लेकर स्टार्टअप को लोन देगी। अगर यह डील आगे बढ़ती है तो यह रिलायंस और अमेरिका की ब्लैकरॉक के बीच तीसरा वेंचर होगा। इससे पहले दोनों कंपनियां एसेट मैनेजमेंट और स्टॉक ब्रोकिंग बिजनस में हाथ मिला चुकी हैं।

एशिया में प्राइवेट क्रेडिट के लिए भारत एक ब्राइट स्पॉट है। अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट, सेर्बेरस कैपिटल मैनेजमेंट एलपी और वर्डे पार्टनर्स जैसी ग्लोबल कंपनियां भारत में अपने ऑपरेशन का तेजी से विस्तार कर रही हैं। इसकी वजह यह है कि देश में लोकल कंपनियों की फंड की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। EY की एक रिपोर्ट के अनुसार 2024 की पहली छमाही में भारत में प्राइवेट क्रेडिट इनवेस्टमेंट रेकॉर्ड $6 अरब तक पहुंच गया है।

भारत में बड़ा दांव


सूत्रों ने कहा कि इस वेंचर पर अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है और कंपनियां अभी भी साझेदारी को आगे न बढ़ाने का फैसला कर सकती हैं। ब्लैकरॉक और जियो फाइनेंशियल के प्रवक्ताओं ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वैश्विक वित्तीय संकट के बाद से ग्लोबल स्तर पर प्राइवेट क्रेडिट का बाजार $1.7 ट्रिलियन पहुंच चुका है। यही वजह है कि ब्लैकस्टोन इंक जैसी कंपनियां भारत में बड़ा दांव खेल रही हैं।

ब्लैकरॉक की एपीएसी प्राइवेट क्रेडिट की प्रमुख सेलिया यान ने पिछले महीने कहा था कि भारत में छोटी-बड़ी कंपनियों को क्रेडिट देने का मौका हैं। जियो फाइनेंशियल की कमान अनुभवी बैंकर के. वी. कामथ के हाथ में है। यह कंपनी पहले से ही एक शैडो बैंक चलाती है जो म्यूचुअल फंड निवेश के अगेंस्ट होम मॉर्टगेज और क्रेडिट देता है। इस साल की शुरुआत में, ब्लैकरॉक ने भारत में अपने प्राइवेट क्रेडिट बिजनस को लीड करने के लिए महेश्वर नटराज को नियुक्त किया था।

कौन हैं लैरी फिंक


ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक को दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान माना जाता है। इसकी वजह ब्लैकरॉक $10 ट्रिलियन से ज्यादा एसेट मैनेज करती है। यह भारत की जीडीपी का करीब ढाई गुना और अमेरिका की जीडीपी का आधा है। ब्लैकरॉक की हैसियत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दुनिया के कुल शेयरों और बॉन्ड्स का 10% यही कंपनी संभालती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.