मुकेश खन्ना ने बताया क्यों कपिल शर्मा से हुई नफरत, बोले- उसने शक्तिमान की ड्रेस पहनी और लड़की वाला सीन दिखाया

Updated on 02-10-2024 01:58 PM
मालूम हो कि साल 2020 में जब Kapil Sharma ने अपने कॉमेडी शो में बी.आर. चोपड़ा के सीरियल 'महाभारत' की कास्ट को बुलाया था, तो Mukesh Khanna ने जाने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कपिल के शो को 'फूहड़' और 'अश्लील' बताया था। अब उन्होंने 'बॉलीवुड ठिकाना' को दिए इंटरव्यू में एक बार फिर कपिल के शो को 'अश्लील' बताया।

'अश्लीलता के कारण पसंद नहीं कपिल का शो और 'बिग बॉस''

मुकेश खन्ना ने कहा, 'मुझे अश्लीलता के कारण 'बिग बॉस' या 'द कपिल शर्मा शो' पसंद नहीं है, लेकिन वह (कपिल शर्मा) एक शानदार एंटरटेनर हैं, इसमें कोई शक नहीं।'

इन 2 घटनाओं की वजह से कपिल शर्मा से नफरत

मुकेश खन्ना ने फिर दो ऐसी घटनाएं बताईं, जिनके कारण उन्हें कपिल शर्मा से नफरत होने लगी। वह बोले, 'कई लोगों को लगता है कि मैं कपिल शर्मा के शो में क्यों नहीं गया। गूफी पेंटल को भी अजीब लगा। दो घटनाएं हुईं... मैं यह नहीं कहूंगा कि उन्होंने मुझे 'कपिल विरोधी' बना दिया, लेकिन मेरी भावनाएं उनसे मेल नहीं खातीं। वो आदमी सही होता है, फिर भी लगता है कि मैं उसके साथ सहज नहीं हूं।'

'कपिल ने गलती कर दी कि शक्तिमान की ड्रेस पहन ली और...'

मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'कपिल दो घटनाएं कर चुका है, शायद उसको इसका अहसास भी नहीं होगा। लेकिन कृष्णा अभिषेक को मालूम है। मैं बोल चुका हूं। एक प्रोग्राम दिखाया था, वो उसमें 'कॉमेडी सर्कस' में स्किट्स किया करते थे। कपिल ने जो गलती की, वो यह थी कि उसने शक्तिमान की ड्रेस पहनी ली। सामने एक लड़की को रख दिया। इधर बराबर में एक बेड दिखाया।'

'बेड दिखाया, शक्तिमान और लड़की तो मैं भड़क गया'

मुकेश खन्ना ने आगे बताया, 'सुहागरात नहीं, पर बेड दिखाया। फिर कपिल शर्मा लड़की की तरफ बढ़ता है। अचानक उसके मोबाइल की घंटी बजती है और फिर गोल-गोल घूमकर गायब हो जाता है। फिर कपिल वापस आता है और लड़की की तरफ बढ़ता है, पर दोबारा फोन आने पर गायब हो जाता है। मैं भड़क गया कि क्या क्या बकवास है? क्या दिखाने की कोशिश कर रहे हो?'

कृष्णा अभिषेक को बताया

मुकेश आगे बोले, 'हमने इतना पाक और सही किरदार बनाया, जो बनाया है शक्तिमान, जो बच्चों को सिखाता है, उसको आप दिखा रहे हो कि वो मजबूरी में है, इसलिए वो लड़कियों की तरफ देखता भी नहीं, वरना वह लड़कियों के पीछे फिरता। मैं इस बारे में कृष्णा को बोला तो उसने बताया कि वो ये एक्ट करने वाला था, पर कपिल ने ले लिया।'

अवॉर्ड शो की इस घटना से कपिल से नाराज मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना ने फिर दूसरी घटना का जिक्र किया। मुकेश ने बताया कि वह एक अवॉर्ड शो में आगे की लाइन में बैठे थे। तब कपिल इंडस्ट्री में शुरुआत कर रहे थे। मुकेश बोले, 'कपिल जल्दी में होगा शायद। वो मेरे बगल में आकर बैठ गया। वो 15-20 मिनट बैठा रहा, पर एक बार विश भी नहीं किया। ये बेवकूफाना लगता है। उसने बस अपना अवॉर्ड लिया और भाग गया। इसलिए मैं उसे असभ्य बोलता हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.