मुंबई कस्टम्स ने 8 करोड़ की ड्रग्स जब्त की:बैंकॉक से आई दो फ्लाइट्स के चार पैसेंजर्स के सामान में मिली 8 किलो हाइड्रोपोनिक वीड

Updated on 31-07-2025 02:24 PM

मुंबई सीमा शुल्क विभाग के एविएशन अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 करोड़ की ड्रग्स जब्त की है। एविएशन विभाग की ये कार्रवाई 29 और 30 जुलाई को हुई है, जिसमें चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

कस्टम्स ऑफिसरों ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आई फ्लाइट नंबर वीजी760 से आए तीन संदिग्ध यात्रियों को रोका था। इनके लगेज की बारीकी से जांच के दौरान अधिकारियों ने 1.990 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड (मारिजुआना) बरामद किया। इसकी बाजार कीमत 2 करोड़ रुपए आंकी गई है।

दूसरे पैसेंजर से 6 करोड़ की वीड मिली

वहीं, एक अन्य मामले में एयरपोर्ट पर फ्लाइट नंबर 6ई1060 से बैंकॉक से आ रहे एक पैसेंजर को रोका गया था।। लगेज की जांच में अधिकारियों ने इसके पास से 6.22 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (मारिजुआना) बरामद किया। इसकी बाजार कीमत 6 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस तरह दो दिनों में 8 करोड़ की ड्रग्स जब्त की गई।ट

आरोपियों ने इन हाइड्रोपोनिक वीड के पैकेट्स को ट्रॉली बैग के अंदर काले और पारदर्शी वैक्यूम सील पैकेट्स में छिपा रखा था। सभी यात्रियों को NDPS धारा, 1985 के अंतर्गत अरेस्ट कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गुजरात से 1800 करोड़ की जब्त हुई थी

करीब चार महीने पहले गुजरात में इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने 300 किलो ड्रग्स जब्त की थी, जिसकी कीमत करीब 1,800 करोड़ रुपए है। गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और कोस्ट गार्ड ने 12-13 अप्रैल की रात ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत पोरबंदर से 190 किमी दूर समुद्र से ड्रग्स की खेप को पकड़ा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.