मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था

Updated on 10-07-2024 12:42 PM

मुंबई हिट-एंड-रन केस का आरोपी और शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा मिहिर शाह को पुलिस ने मंगलवार (9 जुलाई) को गिरफ्तार कर लिया। घटना के तीसरे दिन, करीब 72 घंटे बाद पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब हुई। मिहिर 7 जुलाई को BMW से महिला को कुचलने के बाद लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।

सूत्रों ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद मिहिर ने BMW कार और ड्राइवर को बांद्रा के कला नगर के पास छोड़कर रिक्शा से गोरेगांव में अपनी गर्लफ्रेंड के घर चला गया। गर्लफ्रेंड ने मिहिर की बहन को फोन पर घटना की जानकारी दी।

इसके बाद मिहिर की बहन उसकी गर्लफ्रेंड के घर आई और भाई को लेकर बोरीवली स्थित अपने घर चली गई। वहां से राजेश शाह की पत्नी मीना और दोनों बेटियां (पूजा और किंजल) मिहिर शाह और उसके दोस्त अवदीप को लेकर दो कार से मुंबई से करीब 70 किमी दूर शाहपुर में एक रिसॉर्ट के लिए रवाना हुए।

पुलिस घटना के बाद से मिहिर शाह, उसके परिवार, गर्लफ्रेंड और करीबी दोस्तों के फोन लगातार ट्रेक कर रही थी। हालांकि, सबके फोन स्विच ऑफ थे। इसी बीच सोमवार (8 जुलाई) की रात मिहिर अपने दोस्त के साथ विरार आया। विरार में उसके दोस्त का घर है।

मंगलवार (9 जुलाई) की सुबह उसके दोस्त ने 15 मिनट के लिए अपना फोन चालू किया। इसी बीच पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई और मिहिर शाह गिरफ्तार हो गया। इसके बाद पुलिस ने रिजॉर्ट से उसकी मां और बहनों को भी हिरासत में लिया। अब तक कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मिहिर को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने 11 टीमें बनाई थीं। क्राइम ब्रांच को भी शामिल किया गया था। उसके खिलाफ एक लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया था।

इससे पहले वर्ली पुलिस ने पिता राजेश शाह और ड्राइवर राजऋषि राजेंद्र सिंह बीदावत को गिरफ्तार कर किया था। दोनों को 8 जुलाई को शिवड़ी कोर्ट में पेश किया गया था।

राजेश ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, जिस पर कोर्ट ने उसे 15 हजार रुपए के बॉन्ड पर जमानत दे दी थी। वहीं, कोर्ट ने ड्राइवर बीदावत की पुलिस कस्टडी 11 जुलाई तक बढ़ा दी है।

मिहिर ने महिला को डेढ़ किमी घसीटने के बाद कार रोकी थी
पुलिस के मुताबिक, BMW जहां से निकली, वहां से मिले CCTV फुटेज में यह दिखा कि मिहिर शाह ने मरने वाली कावेरी नखवा को 1.5 किलोमीटर तक घसीटने के बाद कार रोकी थी।

इसके बाद मिहिर ने अपने ड्राइवर राजऋषि राजेंद्र सिंह बीदावत के साथ सीट बदली। स्टेयरिंग संभालने के बाद ड्राइवर ने कार पीछे की तरफ चलाई और सड़क पर गिरी कावेरी को कुचला। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए थे।

वहीं, मंगलवार 9 जुलाई को आबकारी विभाग ने जुहू में वाइस ग्लोबल तापस बार को सील किया है। आरोपी मिहिर यहीं शराब पीने आया था। 2 दिन की जांच के बाद इस बार के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसमें आबकारी विभाग के बार संचालन में नियमों का उल्लंघन पाया है। आरोपी मिहिर, शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है। वो फिलहाल फरार है।

पुलिस ने कोर्ट में पेश किया CCTV फुटेज
पुलिस ने कोर्ट में वह CCTV फुटेज भी पेश किया, जिसमें घटनाक्रम दिख रहा है। पुलिस ने कोर्ट में यह भी बताया कि दोनों काला नगर की ओर तेजी से भागे, जहां गाड़ी का इंजन बंद हो गया। इसके बाद मिहिर ने बीदावत के फोन से अपने पिता राजेश शाह को फोन किया और उन्हें हादसे के अलावा कार के बंद होने के बारे में बताया। राजेश मर्सिडीज से वहां पहुंचे। मिहिर से बात की और उसे भागने के लिए कहा। बाद में राजेश ने वहां से BMW को हटवाने की योजना बनाई।

मछली खरीदकर स्कूटी से लौट रहे थे कपल
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके में रहने वाले प्रदीप नखवा और उनकी पत्नी कावेरी नखवा मछुआरा समुदाय के हैं। दोनों हर रोज ससून डॉक पर मछली खरीदने जाते थे।

हर रोज की तरह वे 7 जुलाई (रविवार) को भी ससून डॉक से लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह 5:30 बजे अटरिया मॉल के पास एक तेज रफ्तार BMW ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पलट गई और दोनों पति-पत्नी कार के बोनट पर गिर गए।

पति खुद को बचाने की कोशिश में बोनट से तुरंत कूद गया, लेकिन पत्नी उठ नहीं सकी। भागने की हड़बड़ी में आरोपी ने महिला को कुचल दिया और कार से बहुत दूर तक घसीटता हुआ चला गया। इसके बाद आरोपी मिहिर और उसका ड्राइवर कार लेकर भाग गए। घायल महिला को मुंबई सेंट्रल स्थित नायर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पति का फिलहाल इलाज चल रहा है।

घटना के बाद कार पर लगा पार्टी का स्टिकर हटाने की कोशिश की
हादसे के बाद वर्ली पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV चेक किए, जिससे पता चला कि गाड़ी शिवसेना नेता राजेश शाह की है। राजेश शाह पालघर में सत्ताधारी शिवसेना (शिंदे गुट) के लीडर हैं।

वर्ली पुलिस ने हिट-एंड-रन का मामला दर्ज कर सफेद रंग की BMW कार जब्त कर ली है। पुलिस की जांच में सबूत मिटाने की कोशिश की बात भी सामने आई है। कार की विंडशील्ड पर शिवसेना का स्टिकर लगा था।

घटना के बाद स्टिकर को खरोंचकर हटाने की कोशिश की गई, ताकि पार्टी के साथ गाड़ी का कनेक्शन छिपाया जा सके। कार की एक नंबर प्लेट भी हटा दी गई, लेकिन पुलिस ने CCTV फुटेज को स्कैन किया, जिससे कार मालिक का पता चल गया।

शिवसेना नेता का बेटा जुहू के बार से शराब पीकर लौट रहा था

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मिहिर शाह घटना के वक्त नशे में था। उसने शनिवार (6 जुलाई) की रात जुहू के एक बार में शराब पी। घर जाते समय उसने ड्राइवर से लॉन्ग ड्राइव पर चलने को कहा।

वर्ली में मिहिर ने गाड़ी ड्राइव करने की जिद की और कार चलाने लगा। थोड़ी दूर आगे बढ़ने के बाद उसने दंपती को टक्कर मार दी। घटना के बाद से उसने अपना फोन बंद कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.