इंदौर में जल्द शुरू होगा नायता मुंडला बस स्टैंड, यहां तक पहुंचने के लिए ऑटो-टैक्सी किराया करेगा जेब ढीली

Updated on 02-09-2024 01:53 PM
इंदौर। नायता मुंडला में बनाए गए बस स्टैंड का संचालन एक सितंबर से शुरू किया जाना है। यहां से फिलहाल महाराष्ट्र जाने वाली लंबी दूरी की बसों का संचालन किया जाएगा। उक्त बस स्टैंड शुरू होने के बाद यात्रियों को खासी परेशानी होगी।

शहर के पूर्वी क्षेत्र से नायता मुंडला तक पहुंचने के लिए यात्रियों को अतिरिक्त राशि खर्च करनी पड़ेगी। शहर के अंदर से संचालित होने वाली सभी बसों को नायता मुंडला और कुमेड़ी स्थित इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से चलाया जाना है।

एक सितंबर से नायता मुंडला स्थित आईएसबीटी से लंबी दूरी की बसों का संचालन किया जाना है। ऐसे में बस स्टैंड तक यात्रियों को पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

समय भी अधिक लगेगा

नायता मुंडला बस स्टैंड शहर के एक कोने में होने से देवास नाका, उज्जैन रोड, बांगड़दा रोड, एयरपोर्ट रोड पर रहने वाले यात्रियों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बस स्टैंड जाने के लिए तीन सौ से पांच सौ रुपये ऑटो रिक्शा और टैक्सी के चुकाने होंगे। वहीं बस स्टैंड पहुंचने के लिए समय भी अधिक लगेगा। यात्रियों को घर से एक घंटा पहले पहुंचना होगा।

सुरक्षा व्यवस्था करनी होगी पुख्ता

नायता मुंडला से देर रात संचालित होने वाली बसों से आने और जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था भी अहम होगी। शहर के बाहर होने से बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था करनी होगी। क्योंकि रात्रि में नायता मुंडला और पालदा के सुनसान क्षेत्रों में महिला यात्रियों की सुरक्षा अहम होगी। पालदा चौराहे से नायता मुंडला तक सड़क सुधार और लाइटिंग का कार्य नहीं हो सका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.