नासा ने बंद किया वॉयजर-2 का साइंस कंप्यूटर, इस वजह से लेना पड़ा मुश्किल फैसला, 20 अरब किलोमीटर दूर सिस्टम ऐसे किया बंद

Updated on 03-10-2024 04:31 PM
वॉशिंगटन: नासा के वॉयजर 2 अंतरिक्ष यान को लेकर बड़ी खबर आई है। नासा टीम के मुताबिक इसकी ऊर्जा लगातार कम होती जा रही है। इस प्रयास में इसके एक विज्ञान उपकरण को बंद करने का फैसला लिया गया है। वर्तमान में यह अंतरिक्ष यान पृथ्वी से 20.9 अरब किलोमीटर की दूरी पर अंतरिक्ष में आगे बढ़ता जा रहा है। मिशन इंजीनियरों ने वॉयजर 2 के प्लाज्मा साइंस, या PLS एक्सपेरिमेंट बंद करने के लिए एक कमांड भेजा। इसका इस्तेमाल सौर हवाओं का निरीक्षण करने के लिए किया जाता था।

26 सितंबर को डीप स्पेस नेटवर्क (DSN) का इस्तेमाल करके इसे बंद करने का सिग्नल भेजा गया। DSN विशाल रेडियो एंटीना की एक सीरीज है जो अंतरिक्ष के माध्यम से अरबों किलोमीटर तक जानकारी भेज सकता है। नासा ने कहा कि वॉयजर 2 तक संदेश पहुंचने में 19 घंटे लगे और वापसी का संकेत 19 घंटे बाद मिला। यह अंतरिक्ष यान बेहद पुराना है और इसका ऊर्जा भंडार लगातार कम हो रहा है। नासा को उम्मीद है कि वॉयजर 2 एक विज्ञान उपकरण के साथ 2030 के दशक तक काम करता रहेगा।

वॉयजर की बैट्री हो रही खत्म

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा को पिछले कुछ वर्षों में इसके विभिन्न विज्ञान उपकरणों को बंद करना पड़ा है। क्योंकि यह अंतरिक्ष यान 47 साल पुराना है। प्लूटोनियम से चलने वाली बैट्री की क्षमता लगातार कम हो रही है। वॉयजर-2 में तीन रेडियोआइसोटोप थर्मोइलेक्ट्रिक जनरेटर हैं, जो क्षयकारी प्लूटोनियम के उत्सर्जन से होने वाली गर्मी को बिजली बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

जुड़वा हैं अंतरिक्ष यान

वॉयजर-2 के अलावा वॉयजर-1 अंतरिक्ष यान भी है। दोनों जुड़वा हैं जो 16 दिनों के अंतर पर स्पेस में पहुंचे। नासा का कहना है कि एक-एक उकरण को बंद करना आदर्श नहीं है। स्पेस एजेंसी ने एक बयान में कहा, 'मिशन इंजीनियरों ने लंबे समय तक विज्ञान उपकरण को बंद करने से बचने का प्रयास किया है। क्योंकि कोई भी मानव निर्मित अंतरिक्ष यान इंटरस्टेलर अंतरिक्ष के बाहर तक नहीं गया है।' नासा ने कहा कि हेलियोस्फीयर से बाहर निकलने के बाद हाल के वर्षों में वॉयजर 2 ने सीमित डेटा इकट्ठा किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.