राष्ट्रीय आविष्कार अभियान : विद्यार्थियों को किया जा रहा शैक्षणिक भ्रमण

Updated on 02-01-2026 12:43 PM

नारायणपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिले के हायर सेकेण्डरी स्तर के चयनित विद्यार्थियों के लिए राज्य के बाहर आयोजित किए जा रहे शैक्षणिक भ्रमण हेतु 1 जनवरी को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर के स्कूल मैदान में कलेक्टर नम्रता जैन ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर जिले के सेकेण्डरी स्तर के 10 चयनित विद्यार्थी शामिल हैं, जिन्हें विशाखापट्टनम स्थित पनडुब्बी संग्रहालय सहित अन्य शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर नम्रता जैन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक अनुभव प्राप्त होता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से भ्रमण के दौरान अधिक से अधिक सीखने और अपने अनुभवों को विद्यालय एवं सहपाठियों के साथ साझा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मंडावी, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा डीएमसी भवानी शंकर रेड्डी, शिक्षक, शिक्षिका एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.