नवनिध हासोमल लखानी स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस:नींबू दौड़, रस्सी कूद, बोरी दौड़, शतरंज सहित रोमांचक एक्टिविटी में छात्राओं ने लिया भाग

Updated on 31-08-2024 12:18 PM

शहीद हेमू कलानी एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कई रोमांचक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें बैडमिंटन, खो-खो, नींबू दौड़, रस्सी कूद, बोरी दौड़, शतरंज, वॉक रेस, लंगड़ी टांग दौड़ प्रमुख थीं। इन गतिविधियों से छात्राओं में खेल भावना और नई ऊर्जा का संचार हुआ।

विद्यालय के खेल विभाग की विभागाध्यक्ष अंतिमा टेओटिया के निर्देशन में सारी गतिविधियाँ सुचारू रूप से संपन्न हुईं तथा प्रत्येक छात्रा को अपना कौशल प्रदर्शित करने का सुअवसर मिला।

इस मौके पर अंतिमा ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जो महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।" छात्राओं को खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना आवश्यक है, ताकि वे शारीरिक रूप से बलवान एवं स्वस्थ बनें और भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को कुशलता के साथ निभा सकें।

इसी तारतम्य में विद्यालय की प्राचार्य अमृता मोटवानी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण है। खेलों के माध्यम से छात्राएँ टीमवर्क, दृढ़ता व अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल सीखती हैं। हमें उनके खेल के प्रति जुनून को प्रोत्साहित और पोषित करना चाहिए, क्योंकि यह एक स्वस्थ और संतुलित जीवन का मार्ग है।

कार्यक्रम का कुशल संचालन स्पोर्ट्स कोच पूजा कश्यप, पूजा आनंद, नीतू कुशवाह, शिवानी कुशवाह एवं चंचल कुश्वाह द्वारा किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.