नक्सलियों ने एक ही परिवार के 15 लोगों को गांव से खदेड़ा...

Updated on 18-06-2024 05:51 PM

नारायणपुर। विष्णु सरकार के आने से नक्सलियों में बौखलाहट साफ़ नजर आ रही है। एक के बाद एक मुठभेड़ और गिरफ्तारी के चलते नक्सली संगठन बैक फुट पर आ गया है। इसके चलते नक्सली सुरक्षाबलों के साथ साथ ग्रामीणों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। इसी बीच नक्सलियों ने 15 ग्रामीणों को गांव से भगा दिया। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 15 लोगों को नक्सलियों ने गांव से भगा दिया। जिसके बाद ग्रामीण नारायणपुर मुख्यालय के रैन बसेरा में शरण ली।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला कोहकामेटा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक सप्ताह पहले नक्सलियों ने दो सदस्यों की हत्या कर दी थी। जिसके बाद से परिवार के सभी सदस्य दहशत में है। अब नक्सलियों ने उन्हें गांव से निकाल दिया। लेकिन यहां भी कोई प्रशासनिक अमला नहीं पहुंचा, जो उनकी मदद कर सके। आपको बता दें कि अबूझमाड़ के मसपुर इलाके में माओवादियों ने ग्रामीण की हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद मौके पर नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके। पर्चे के जरिए मृतक ग्रामीण पर मुखबिर होने का आरोप लगाया है। ऐसा पहली बार नहीं है जो नक्सलियों ने ग्रामीणों को गांव से निकाला गया है। आपको बता दें कि नारायणपुर में एक ऐसी बस्ती है जो गांव से खदेड़कर यहां बसे हुए हैं। बता दें कि नक्सल मोर्चें के खिलाफ लगातार जवानों की दबिश से माओवादी बौखलाए हुए हैं। जिससे नक्सली अब इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं। अक्सर ऐसा होता है जब गांव में कोई बड़ी कार्रवाई के दौरान नक्सली ढेर होते हैं तब उनका शक ग्रामीणों की तरफ होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.