नीरज के पिता बोले- मेडल विनेश को समर्पित:मां बोलीं- PAK का गोल्ड विनर नदीम भी मेरा ही लड़का

Updated on 09-08-2024 03:26 PM

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल दिला दिया है। नीरज ने 89.45 मीटर का भाला फेंका। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के स्कोर और ओलिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (88.54 मीटर) को ब्रॉन्ज मिला।

26 साल के नीरज लगातार 2 ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय बने। उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। इवेंट के बाद नीरज ने कहा- सभी को खुशी होती है जब हम देश के लिए पदक जीतते हैं। अब खेल को बेहतर बनाने का समय आ गया है। हम चर्चा करेंगे और प्रदर्शन को बेहतर बनाएंगे।

नीरज के पिता सतीश चोपड़ा ने उनका मेडल विनेश फोगाट को समर्पित किया। वहीं, मां सरोज देवी ने कहा कि यह सिल्वर भी गोल्ड जैसा है। नीरज के मेडल जीतने पर कई भारतीय हस्तियों ने अपने-अपने तरीके से उन्हें शुभकामनाएं दीं।

1. मां बोलीं- सिल्वर भी गोल्ड जैसा, जिसने गोल्ड जीता, वो भी मेरा लड़का
नीरज की मां सरोज देवी ने कहा, हम लोग बहुत खुश हैं। हमारे लिए यह सिल्वर भी गोल्ड जैसा है। जिसने गोल्ड जीता, वो भी मेरा ही लड़का है, उसने भी मेहनत की है। नीरज जब घर आएगा तो उसकी पसंद का खाना बनाकर उसे खिलाऊंगी।

2. पिता ने कहा, हर किसी का दिन होता है, आज पाकिस्तानी खिलाड़ी का था
नीरज के पिता सतीश कुमार ने कहा- हर किसी का दिन होता है, आज पाकिस्तानी खिलाड़ी का था। नीरज ने देश को सिल्वर मेडल दिलाया। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

3. दादा बोले- उसने बेस्ट प्रदर्शन किया, देश को एक और मेडल दिलाया
नीरज के दादा धरम सिंह चोपड़ा ने कहा कि उसने अपना बेस्ट दिया और सिल्वर जीता। उसने देश को एक और मेडल दिलाया है।

4. PM मोदी- नीरज एक्सिलेंस के साकार रूप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को X पोस्ट के जरिए बधाई दी। उन्होंने लिखा- 'नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का साकार रूप हैं। बार बार उन्होंने अपनी श्रेष्ठता साबित की है। भारत हर्षित है कि उन्होंने एक बार फिर ओलिंपिक में सफलता पाई है।'

PM ने लिखा- 'रजत जीतने पर उन्हें बधाई। वह आने वाले हजारों एथलीटों को अपने सपने पूरे करने और देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।'

5. अमित शाह- आपके पराक्रम से पूरा देश गौरवान्वित
गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा- अभूतपूर्व नीरज चोपड़ा, आपने एक बाद फिर देश का गौरव बढ़ाया है। शाबाश चैंपियन! पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर जीतने पर बधाई। आपने भारतीय खेलों के इतिहास में एक गौरवशाली प्रसंग लिखकर तिरंगे का सम्मान बढा़या है। पूरा देश आपके पराक्रम से खुद गौरवान्वित महसूस कर रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…
 17 March 2026
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो…
 17 March 2026
सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान एक महीने बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और सही सलामत घर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है…
 17 March 2026
'दंगल' फेम डायरेक्‍टर नितेश तिवारी जहां इन दिनों अपनी 4000 करोड़ी फिल्‍म 'रामायणम्' को लेकर लगातार चर्चा में हैं, वहीं उनकी पत्‍नी और दमदार डायरेक्‍टर अश्‍व‍िनी अय्यर तिवारी भी 1000…
 17 March 2026
भोजपुरी के कलाकार अब बॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं। इंडस्ट्री के कई स्टार ने हिंदी फिल्मों में हुनर और आवाज का जलवा बिखरा है, जिनमें पवन…
 17 March 2026
थलपति विजय इस वक्त अपनी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर विवाद में फंसे हैं। यह फिल्म कुछ महीनों से सर्टिफिकेट को लेकर सेंसर बोर्ड के पास फंसी है।…
 17 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों और उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर चल…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईद आने वाली है, रमजान के पाक महीने के आखिरी कुछ दिन बचे हैं, जिन्हें काफी खास माना जाता है। इस बीच पाकिस्तान ने नीचे गिरने की अपनी सारी…
 17 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में स्थित ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें कई मासूमों की जान चली गई। अफगानिस्तान के डिप्यूटी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत…
Advt.