ऑपरेशन सिंदूर में '9 ठिकानों' का इशारा करने वाले पाकिस्‍तानी सेना के सबसे बड़े दुश्‍मन की नई भविष्यवाणी, नये हमले का क‍िया इशारा

Updated on 09-05-2025 04:29 PM
काबुल/इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में अफगानिस्तान के लोग खुलकर भारत का समर्थन कर रहे हैं। अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर को अभूतपूर्व बताया है। सालेह ने पड़ोसी देश के खिलाफ भारत के जवाबी हमले को "साहसिक और अभूतपूर्व" करार दिया है। जबकि भारत के हमले को 'कायरतापूर्ण' कहने वाले पाकिस्तानियों को आड़े हाथों लिया। इससे पहले उन्होंने 4 मई को अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में, ऑपरेशन सिंदूर से पहले कहा था कि "भारत ने अपने दुश्मन के गले में बिजली की कुर्सी का इस्तेमाल करने के बजाय एक बहुत लंबी रस्सी बांध दी है। भारत ने रस्सी को नौ गांठों से कस दिया है।" यहां "नौ गांठों" से उनका मतलब पाकिस्तान में 9 ठिकानों पर होने वाले सटीक हमलों को लेकर था। ये 9 ठिकाने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन जैसे आतंकवादियों के हैं।

यानि सालेह ने जो इशारा दिया था वो बिल्कुल सटीक निकला। अमरुल्लाह सालेह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भारत के नये ऑपरेशन को लेकर एक और इशारा किया है। उन्होंने एक नये पोस्ट में इशारा देते हुए लिखा है कि "भारत की जवाबी कार्रवाई साहसिक, अभूतपूर्व और अपने वादे पर खरी उतरी। यह अभी भी एक लंबी रस्सी की रणनीति लगती है, क्योंकि इसने सबसे पहले 'असली हाथ' को निशाना बनाया।" यानि वो इशारा कर रहे हैं कि भारत ने 'असली हाथ' को निशाना बना लिया है, लेकिन पीछे जिनका हाथ है उन्हें निशाना बनाया जाना बाकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.