गंगरेल में नववर्ष का उल्लासः चार दिवसीय “न्यू ईयर फेस्ट” का भव्य आगाज़

Updated on 02-01-2026 12:41 PM

धमतरी। नववर्ष 2026 के स्वागत में जिला पर्यटन समिति, धमतरी द्वारा गंगरेल बांध परिसर में चार दिवसीय भव्य “न्यू ईयर फेस्ट” का शुभारंभ आज हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह उत्सव 1 जनवरी से 4 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में पर्यटक एवं स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं।नववर्ष के पहले ही दिन गंगरेल बांध परिसर उत्सवमय माहौल से सराबोर नजर आया। धमतरी सहित आसपास के जिलों से पहुंचे सैलानी हिंदी फिल्मी गीतों एवं छत्तीसगढ़ी लोकधुन “महुआ झरे” की मधुर धुनों पर झूमते नजर आए। बच्चों, युवाओं, युवतियों तथा परिवार के साथ आए पर्यटकों ने आयोजन का भरपूर आनंद लिया और इसकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

भिलाई से गंगरेल भ्रमण पर आए तुषार एवं भूमिका राजपूत ने बताया कि जिला पर्यटन समिति द्वारा किया गया यह आयोजन अत्यंत व्यवस्थित, सुरक्षित एवं मनोरंजक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति से भी लोगों को परिचित कराते हैं। वहीं रायपुर, दुर्ग एवं कांकेर से आए पर्यटकों ने भी गंगरेल की प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छ वातावरण एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सराहना की।  इस न्यू ईयर फेस्ट का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल गंगरेल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना, स्थानीय पर्यटन को प्रोत्साहित करना, क्षेत्रीय संस्कृति को मंच प्रदान करना तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। उत्सव के अंतर्गत संगीत कार्यक्रम, लाइव डीजे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, फूड स्टॉल, मनोरंजन गतिविधियाँ एवं बोनफायर जैसे विशेष आकर्षण शामिल किए गए हैं, जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।  उत्सव के दौरान प्रतिभागियों के लिए आकर्षक उपहार, ट्रॉफी, विशेष पुरस्कार एवं सरप्राइज रिवॉर्ड की भी व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों का उत्साह और अधिक बढ़ा है।

 गंगरेल बांध की मनोहारी प्राकृतिक छटा के बीच आयोजित यह न्यू ईयर फेस्ट नववर्ष को यादगार बनाने का एक अनूठा अवसर सिद्ध हो रहा है। जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन समिति ने नागरिकों एवं पर्यटकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उत्सव का आनंद लेने तथा धमतरी जिले की पर्यटन छवि को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.