न्यूजीलैंड के 3 अंक कटे, भारत के लिए खुशखबरी, ICC ने आसान कर दी टीम इंडिया की राह

Updated on 04-12-2024 02:19 PM
दुबई: न्यूजीलैंड की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। इंग्लैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में हुए मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति के लिए कीवी टीम पर तीन अंक का जुर्माना लगाया गया, जिससे न्यूजीलैंड पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर खिसक गई। आईसीसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। न्यूजीलैंड के अंक काटे जाना भारत के लिए अच्छी खबर है जो अभी 61.11 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है।

अब क्या है WTC फाइनल के नए समीकरण?

न्यूजीलैंड के अब 47.92 प्रतिशत अंक हैं और वह इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दो मुकाबलों में जीत के बावजूद अपने अंकों को अधिकतम 55.36 प्रतिशत कर सकता है। दक्षिण अफ्रीका (59.26 प्रतिशत अंक), ऑस्ट्रेलिया (57.26 प्रतिशत अंक) और श्रीलंका (50 प्रतिशत अंक) क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
क्या अब भी फाइनल में पहुंच सकता है न्यूजीलैंड?
हेगले ओवल में आठ विकेट की जीत के बावजूद इंग्लैंड पहले ही डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुका है। अंक गंवाना हालांकि न्यूजीलैंड के लिए झटका है जो चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गया है। पहली विश्व टेस्ट चैंपियशिप के विजेता न्यूजीलैंड को अगर जून 2025 में होने वाले फाइनल में जगह बनानी है तो इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दोनों टेस्ट जीतने के अलावा कई अन्य नतीजों के भी अपने अनुकूल रहने की उम्मीद करनी होगी।
आरोप पर सुनवाई की जरूरत ही नहीं पड़ी
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों ने खराब हुए समय को ध्यान में रखने के बावजूद निर्धारित समय में तीन ओवर कम फेंके थे और टीम पर प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए एक अंक का जुर्माना लगाया गया। दोनों कप्तानों- न्यूजीलैंड के टॉम लैथम और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने अपराध और प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया, जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर अहसान रजा और रॉड टकर, तीसरे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और चौथे अंपायर किम कॉटन ने आरोप लगाए जबकि मैच रैफरी के एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के डेविड बून ने जुर्माना लगाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.