आधी रात को कपड़े लेने गई नवविवाहिता चौथी मंजिल से गिरी, हादसा या कोई साजिश, जांच में जुटी पुलिस
Updated on
02-07-2024 01:22 PM
भोपाल। कटारा हिल्स इलाके के गौरीशंकर आवासीय परिसर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चौथी मंजिल के पोर्च से गिरकर 22 वर्षीय नवविवाहिता की मौत हो गई। एम्स से मिली सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।पुलिस के अनुसार सागर जिले की रहने वाली 22 वर्षीय स्वाति पटेल की शादी तीन माह पहले भूपेंद्र पटेल से हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल में पति के साथ रह रही थी। महिला की सास द्रोपती पटेल भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
स्वजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे वर्षा हो रही थी। स्वाति बाहर पोर्च से सूखे हुए कपड़े लेने का कहकर गई थी। कुछ देर बाद जोरदार आवाज आई। घरवालों ने बाहर निकलकर देखा तो पता चला कि वह छत से नीचे गिर गई है। यह देख स्वजन तुरंत बिल्डिंग से नीचे भागे और स्वाति को उठाकर एम्स ले गए। जहां डाॅक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स्वाति का शव मायके पक्ष के लोग अपने गांव ले गए, वहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
मायकेवालों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही सागर से स्वाति पटेल के मायके पक्ष से भाई और अन्य स्वजन पहुंच गए थे। भाई ने स्वाति को प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के कारण मर्ग डायरी एसीपी मिसरोद रजनीश कश्यप को सौंपी गई है। एसीपी मिसरोद रजनीश कश्यप का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी है। शार्ट पीएम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई करेंगे।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…