निकोलस पूरन ने पकड़ा क्रुणाल पांड्या का कॉलर! मैदान पर हुई गर्मा-गर्मी का वीडियो वायरल, जानें क्या है पूरा सच?

Updated on 09-05-2026 12:29 PM
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान बीच मैदान पर निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या एक-दूसरे के सामने आ गए। क्रुणाल की एक शॉर्ट पिच गेंद को पूरन ने पुल किया, लेकिन रन पूरा करने के बाद दोनों के बीच शब्दों का ऐसा आदान-प्रदान हुआ कि लगा मामला हाथ से निकल जाएगा। कैमरे पर दोनों के चेहरे के हाव-भाव काफी गंभीर दिख रहे थे। सस्पेंस तब और गहरा गया जब मैच के बाद एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पूरन काफी आक्रामक अंदाज में क्रुणाल का कॉलर पकड़कर उन्हें कुछ समझाते दिखे। हालांकि, इससे पहले कि फैंस इसे गंभीर लड़ाई का नाम देते, दोनों अचानक हंस पड़े और गले मिल गए। साफ था कि यह तीखी नोकझोंक मैच की गर्मी थी, जिसे दोनों ने बाद में मजाक में उड़ा दिया।

मिचेल मार्श की दमदार पारी

मैच की बात करें तो बारिश की खलल के बावजूद मिचेल मार्श ने रनों की ऐसी बारिश की कि आरसीबी के गेंदबाज भीगने के बजाय झुलस गए। मार्श ने आईपीएल 2026 की सबसे तूफानी पारियों में से एक खेलते हुए अपना शतक पूरा किया। मार्श के जाने के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाला और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से लखनऊ का स्कोर 19 ओवरों में 209/3 तक पहुंचा दिया। पूरन ने भी इस पहाड़ जैसे स्कोर में अपना छोटा लेकिन अहम योगदान दिया, जिससे आरसीबी के लिए राह बेहद मुश्किल हो गई थी।

RCB की टीम हारी

210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत किसी डरावने सपने जैसी थी। विराट कोहली और जैकब बेथेल के जल्दी आउट होने से टीम 9 रन पर 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान रजत पाटीदार ने सुपरमैन की भूमिका निभाई और मात्र 31 गेंदों में 61 रन कूटकर लखनऊ के खेमे में खलबली मचा दी। अंत में टिम डेविड की 17 गेंदों पर 40 रनों की पारी ने मैच को लगभग आरसीबी की झोली में डाल दिया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
नई दिल्ली: महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम…
 06 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक है, क्योंकि आज भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस ऐतिहासिक मुकाबले…
 06 June 2026
नई दिल्ली: जापान के काकामिगाहारा में खेली जा रही महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया…
 06 June 2026
मुल्लांपुर: मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। भले ही इस मैच…
 05 June 2026
नई दिल्ली: रूस की टेनिस खिलाड़ी मीरा आंद्रीवा ने गुरुवार को फ्रेंच ओपन में यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक को 6-1, 6-3 से हराकर अपने पहले महिला एकल ग्रैंडस्लैम फाइनल में…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व विकेटकीपर और चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने गुरुवार को पुरुष टी20 टीम की कप्तानी से सूर्यकुमार यादव को हटाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय पुरुष टी20 टीम का नया कप्तान बनना तय, इसका ऐलान…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अब 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भिड़ने वाली है। यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की साइकिल का हिस्सा नहीं…
 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
Advt.