प्रेरणा कार्यक्रम मे चयनित निकिता और महेश ने लालकिला के ध्वजारोहण कार्यक्रम में हुए शामिल

Updated on 23-08-2024 01:11 PM

बीजापुर।  राष्ट्रीय स्तर पर गुजरात के वडनगर में आयोजित प्रेरणा कार्यक्रम में शामिल हुए बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के निकिता और महेश ने कलेक्टर अनुराग पाण्डेय से मिलकर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। प्रेरणा कार्यक्रम के माध्यम से दिल्ली के लाल किला में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उक्त विद्यार्थियों का चयन हुआ था।

बीजापुर के विद्यार्थियों का प्रेरणा कार्यक्रम एवं स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पर कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय से दोनों विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बच्चों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रेरणा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विद्यार्थी जीवन में शिक्षा ग्रहण किये वडनगर के स्कूल में आयोजित हुआ। जहां देश की संस्कृति सभ्यता के बारे में कार्यक्रम आयोजित था। भारत के विभिन्न राज्यों से विद्यार्थी कार्यक्रम में पहंुचे थे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विविधता में एकता, करुणा, सेवा जैसे विषयों पर आधारित था। प्रत्येक दिन अलग-अलग राज्यों के प्रसिद्ध पकवान बनाए जाते थे।

इसी कार्यक्रम के तहत् स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। जहां देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी से भी मुलाकात हुई उनका भाषण सुनने को मिला जिसमें प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की बात कही। प्रेरणा कार्यक्रम एवं दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम भाग लेने वाले जिले के पहले दो विद्यार्थी हुए, उक्त विद्यार्थियों में बहुत उत्साह देखने को मिला। नवोदय विद्यालय के दोनो विद्यार्थियों में प्रशिक्षण उपरांत काफी बदलाव देखने को मिला। बच्चे में उत्साह और आत्म विश्वास बढ़ा उक्त बाते प्राचार्य श्री अरुण कुमार नवोदय विद्यालय द्वारा बताया। इस दौरान प्रभारी शिक्षिका आकांक्षा सिंह उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.