साउथ कोरिया में 50 मीटर अंदर घुसे नॉर्थ कोरियाई सैनिक:साउथ कोरिया के वॉर्निंग फायर के बाद वापस लौटे, गलती से सीमा पार की थी

Updated on 11-06-2024 02:01 PM

साउथ कोरिया ने पड़ोसी देश नॉर्थ कोरिया की सीमा के पास फायरिंग की है। दरअसल, नॉर्थ कोरिया के करीब 20-30 सैनिकों ने डीमिलिट्रलाइज्ड जोन (DMZ) पर दोनों देशों की सीमा को पार किया था। इसके बाद उन्हें वॉर्निंग देने के लिए साउथ कोरिया की सेना ने फायरिंग की।

साउथ कोरिया की मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की पुष्टि की गई है। घटना रविवार दोपहर की है, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग के बाद नॉर्थ कोरिया के सैनिक वापस अपने देश लौट गए।

साउथ कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि नॉर्थ कोरिया के सैनिकों के पास कंस्ट्रक्शन टूल थे। वे वहीं कुछ के पास हथियार भी मौजूद थे। वे साउथ कोरिया की सीमा के 50 मीटर अंदर तक आ गए थे।

नॉर्थ कोरिया की तरफ से अब तक इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, साउथ कोरिया की मिलिट्री ने जांच के बाद संभावना जताई है कि नॉर्थ कोरिया के सैनिक अनजाने में सीमा पार कर गए थे। दरअसल, दोनों देशों की सीमा को बांटने वाली लाइन पर साफ तौर पर साइन नहीं लगा है, जिसकी वजह से धोखा होने की आशंका रहती है।

नॉर्थ-साउथ कोरिया की सीमा पर सबसे ज्यादा हथियारों की तैनाती
नॉर्थ और साउथ कोरिया के बीच DMZ दुनिया की सबसे ज्यादा हथियारों की तैनाती वाली सीमा है। आंकड़ों के मुताबिक, सीमा के अंदर और आसपास 20 लाख माइन्स बिछाई गई हैं। इसके अलावा बॉर्डर के दोनों तरफ कंटीले तारों की बाड़, टैंकों का जाल और लड़ाकू सैनिक भी तैनात रहते हैं। 1950 से 1953 तक चले कोरियाई जंग को खत्म करने के लिए हुए समझौते के तहत यह सीमा बनाई गई थी।

साउथ कोरिया में कचरे वाले बैलून भेज रहे तानाशाह किम जोंग
यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। नॉर्थ कोरिया पिछले कुछ दिनों से लगातार गुब्बारों में कचरा बांधकर साउथ कोरिया में भेज रहा है। इससे साउथ कोरिया की कई सड़कों पर कूड़ा इकट्ठा हो गया है।

नॉर्थ कोरिया के स्टेट मीडिया KCNA के मुताबिक, तानाशाह किम जोंग ने यह कदम इसलिए उठाया था क्योंकि साउथ कोरिया अकसर अपने प्रोपैगेंडा से जुड़े पर्चे नॉर्थ कोरिया पहुंचाता रहता है। इसके अलावा वह कई बार दवाइयां, खाना, रेडियो और साउथ कोरिया की खबरों और टीवी शोज की रिकॉर्डिंग वाली पेन-ड्राइव्स भी वहां भेजता रहता है।

किम जोंग की बहन की चेतावनी- दोनों देशों में टकराव की स्थिति न बनाएं
वहीं नॉर्थ कोरिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साउथ कोरिया ने सीमा के पास लाउडस्पीकर के जरिए तानाशाह किम जोंग के खिलाफ प्रोपैगेंडा मैसेज ब्रॉडकास्ट करवाने शुरू कर दिए हैं। नॉर्थ कोरिया के विरोध पर साल 2018 में इन मैसेज को रोक दिया गया था।

तानाशाह किम जोंग की बहन किम यो जोंग ने साउथ कोरिया को चेतावनी दी है कि उनकी इस हरकत की वजह से दोनों देशों के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है। दरअसल, नॉर्थ कोरिया को डर रहता है कि साउथ कोरिया के संदेशों की वजह से सीमा पर तैनात उनके सैनिक तानाशाह के खिलाफ बगावत न कर दें। इससे उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.