मध्‍य प्रदेश में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अब 31 अगस्त तक होगी विशेष कॉलेज स्तर काउंसलिंग

Updated on 22-08-2024 12:10 PM

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर (यूजी-पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब 31 अगस्त तक महाविद्यालय स्तर विशेष काउंसलिंग (सीएलसी) होगी। विद्यार्थी सीधे महाविद्यालय जाकर ऑफलाइन आवेदन कर रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे। सीट उपलब्ध न होने की स्थिति में अन्य विषय अथवा अन्य महाविद्यालय में जहां सीट रिक्त हैं, वहां सीधे प्रवेश प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

मंत्री इंदर सिंह परमार ने दिए थे निर्देश

बता दें कि उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने उच्च शिक्षा विभाग को प्रदेश के महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर (यूजी-पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित रह गए विद्यार्थियों को एक और अवसर दिए जाने के संबंध में निर्देश दिए थे। विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी उच्च शिक्षा डाॅ. तुलसीराम दहायत ने बताया कि प्रदेश के स्नातक एवं स्नातकोत्तर (यूजी-पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी 31 अगस्त तक महाविद्यालय स्तर विशेष काउंसलिंग (सीएलसी) में शामिल हो सकेंगे।

विद्यार्थी 24 अगस्त तक जमा कर सकेंगे प्रवेश शुल्क

स्नातक एवं स्नातकोत्तर (यूजी-पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तृतीय सीएलसी चरण में ऑनलाइन प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रवेश शुल्क के भुगतान की तिथि बढ़ाई गई है। अब तृतीय सीएलसी चरण में आनलाइन प्रवेशित विद्यार्थी 24 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे।

स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तृतीय सीएलसी चरण में ऑनलाइन प्रवेश के लिए, पूर्व में 10 अगस्त तक प्रवेश शुल्क का भुगतान किए जाने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। अधिकांश विद्यार्थियों द्वारा निर्धारित समय पर प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं किया गया है। तृतीय सीएलसी चरण में विद्यार्थियों को आनलाइन प्रवेश के लिए आवंटित महाविद्यालयों में प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त तक बढ़ाई गई है, ऐसे विद्यार्थी 24 अगस्त तक आवंटित महाविद्यालयों में प्रवेश शुल्क जमा कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.