इसे कहते हैं कप्तानी! श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स पहले स्थान पर पहुंची, IPL 2026 प्लेऑफ की रेस में कौन आगे, कौन पिछड़ा?

Updated on 07-04-2026 12:47 PM
कोलकाता: पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के बीच सोमवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले, जिसके बाद पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, केकेआर का भी खाता खुल गया है।

सिर्फ 3.2 ओवर के खेल के बाद बारिश के चलते रद्द हुआ मैच

आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और फिन एलन 7 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कैमरून ग्रीन का निराशाजनक प्रदर्शन लगातार तीसरे मुकाबले में भी जारी रहा, और वह सिर्फ 4 रन ही बना सके।
3.2 ओवर के बाद केकेआर ने स्कोरबोर्ड पर 2 विकेट खोकर 25 रन लगाए थे और पंजाब किंग्स के गेंदबाज पूरी तरह से हावी दिखाई दे रहे थे। हालांकि, तभी तेज बारिश शुरू हो गई जो अगले 3 घंटे तक होती रही। मैदान पूरी तरह से गीला होने की वजह से अंपायर्स ने आखिर में मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया, जिसके बाद केकेआर और पंजाब किंग्स को एक-एक अंक मिला।

पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंची

आईपीएल 2026 में बारिश की बदौलत केकेआर को पहला अंक मिला और वह अब अंक तालिका में 8वें नंबर पर आ गई है। केकेआर ने 3 मुकाबलों में से 2 में हार का सामना किया है। वहीं पंजाब किंग्स के अब 3 मुकाबलों के बाद 5 अंक हो गए हैं और श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) दूसरे स्थान पर खिसक गई है। आरसीबी के 2 मुकाबलों में 4 अंक हैं, जबकि 4 अंकों के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम तीसरे नंबर पर काबिज है। दिल्ली कैपिटल्स शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 4 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर मौजूद है।

टॉप 4 से बाहर चल रही ये टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद 3 मुकाबलों में सिर्फ एक जीत दर्ज करने के कारण अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस 2 मुकाबलों में दो अंक के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर है, जबकि लखनऊ सुपरजायंट्स 2 मुकाबलों में एक जीत के बाद अंक तालिका में सातवें नंबर पर मौजूद है।

वहीं गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश है। गुजरात टाइटंस ने इस सीजन खेले अब तक दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना किया है और अंक तालिका में टीम 9वें स्थान पर है तो चेन्नई सुपर किंग्स भी 3 मुकाबले गंवाने की वजह से अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
नई दिल्ली: महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम…
 06 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक है, क्योंकि आज भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस ऐतिहासिक मुकाबले…
 06 June 2026
नई दिल्ली: जापान के काकामिगाहारा में खेली जा रही महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया…
 06 June 2026
मुल्लांपुर: मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। भले ही इस मैच…
 05 June 2026
नई दिल्ली: रूस की टेनिस खिलाड़ी मीरा आंद्रीवा ने गुरुवार को फ्रेंच ओपन में यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक को 6-1, 6-3 से हराकर अपने पहले महिला एकल ग्रैंडस्लैम फाइनल में…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व विकेटकीपर और चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने गुरुवार को पुरुष टी20 टीम की कप्तानी से सूर्यकुमार यादव को हटाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय पुरुष टी20 टीम का नया कप्तान बनना तय, इसका ऐलान…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अब 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भिड़ने वाली है। यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की साइकिल का हिस्सा नहीं…
 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
Advt.