महाराष्ट्र के रत्नागिरी में नर्सिंग स्टूडेंट से रेप:ऑटो ड्राइवर ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाया, पीड़ित बोली- होश आया तो कपड़े फटे थे

Updated on 27-08-2024 05:18 PM

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस के बाद महाराष्ट्र के रत्नागिरी में नर्सिंग कॉलेज की स्टूडेंट से रेप का केस सामने आया है। यहां एक ऑटो ड्राइवर ने नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़ित को बेहोश किया और जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। घटना सोमवार (26 अगस्त) की है।

पीड़ित की उम्र 19 साल है। उसने होश आने के बाद अपनी बहन को फोन कर घटना के बारे में बताया। घटना का पता चलते ही रत्नागिरी में लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।

एसपी जयश्री गायकवाड़ ने अस्पताल में पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी ली और केस दर्ज कराया। ऑटो ड्राइवर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज जांचे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऑटो का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

पीड़ित बोली- ऑटो ड्राइवर ने पीने के लिए पानी दिया था
नर्सिंग स्टूडेंट ने बताया, "रविवार (25 अगस्त) को छुट्टी थी। मैं अपने घर देवरुख चली गई। हमेशा की तरह सोमवार (26 अगस्त) सुबह छह बजे की बस से देवरुख से रत्नागिरी पहुंची। सुबह करीब सात बजे वह रत्नागिरी के साल्वी स्टॉप पर उतरी।

कॉलेज जाने के लिए ऑटो रिक्शा लिया। रास्ते में ऑटो ड्राइवर ने पानी दिया, जिसे पीने के बाद मैं बेहोश हो गई। होश में आई तो देखा कि जंगल में मेरा सारा सामान बिखरा हुआ है। कपड़े फटे हैं। अपनी बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी।'

बाइक सवार की मदद से अस्पताल पहुंची
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद किसी तरह मेन रोड तक पहुंची। वहां बाइक सवार से मदद लेकर अपने फ्लैट पहुंची, जहां से हॉस्पिटल ले जाया गया।

2 हफ्ते पहले ठाणे में बच्चियों से यौन शोषण

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में केजी की 3 और 4 साल की 2 बच्चियों का 12-13 अगस्त को स्कूल में स्वीपर ने यौन शोषण किया था। इसके बाद दोनों लड़कियां स्कूल जाने से डर रही थीं। माता-पिता को संदेह हुआ। उन्होंने लड़की को भरोसे में लेकर पूछताछ की तो बात सामने आई।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद बदलापुर में 20 अगस्त को विरोध प्रदर्शन हुआ। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बदलापुर स्टेशन पर लोगों ने नारेबाजी की। 10 घंटे से ज्यादा देर तक लोकल ट्रेनों की आवाजाही रुकी रही। शाम को पुलिस ने लाठीचार्ज कर रेलवे ट्रैक खाली कराया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.