अधिकारी कार्यालयीन रूटिंग कार्य पर करें फोकस : कलेक्टर

Updated on 10-06-2024 06:59 PM

सूरजपुर। आदर्श आचार संहिता समाप्ति के पश्चात आज समय सीमा की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में ली गई। बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास ने उपस्थित अधिकारियों को कार्यालयीन रूटीन कार्य पर ध्यान देने, जनसमस्या व जन शिकायत के लंबित प्रकरणों को तत्परतापूर्वक निराकरण करने के लिए निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने शासन की मंशा अनुरूप निर्वाचन अवधि में प्रभावित कार्याे को तीव्र गति से संपादित करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी हितग्राही मूलक योजनाओं पर फोकस करें और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना से जोड़ें। बरसात के पूर्व सभी रुके हुए निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कर, निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिये गए ।

कलेक्टर ने आगामी खरीफ फसल के मद्देनजर सभी सोसायटी में पर्याप्त मात्रा में खाद बीज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही सभी एसडीएम को लगातार मॉनिटरिंग करने और किसान बंधुओं के साथ सतत संपर्क रखने के लिए कहा ताकि वास्तविक वस्तु स्थिति पर नजर रखी जा सके।

बैठक में ग्रामीण सचिवालय में नोडल अधिकारी की अनिवार्य उपस्थिति को लेकर निर्देशित किया गया। इसके साथ ही रामलला दर्शन के लिये चिन्हित तीर्थ-यात्रियों को लेकर भी चर्चा की गई, जिसके अंतर्गत चिन्हित तीर्थ-यात्रियों का पुनः स्वास्थ्य परीक्षण हेतु तथा ब्लड ग्रुप की जानकारी एकत्र करने के लिए कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही बैठक में समय-सीमा व अन्य लंबित प्रकरणों पर विभागवार चर्चा की गई।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू, अपर कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर नरेंद्र पैकरा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.