भोपाल में अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे अफसर; सामने खड़े होकर व्यापारी ने बनाया वीडियो

Updated on 31-01-2026 12:21 PM
भोपाल, भोपाल के बाजारों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच निगम के 3 अफसरों के सामने ही रुपए लेन-देन करने का यह वीडियो एक व्यापारी ने बना लिया। 39 सेकंड के इस वीडियो में व्यापारी की अफसरों से तीखी बहस भी हो रही है। वह कार्रवाई से नाराज था।

बता दें कि शुक्रवार को बुधवारा इलाके में निगम के 3 अतिक्रमण अधिकारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया, महेश गौहर और अरविंद चौधरी अमले के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे, तभी दुकानें हटाने से नाराज एक दुकानदार ने वीडियो बनाया, जो शनिवार को सामने आया।

इसे लेकर विपक्ष ने भी सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने कहा कि भोपाल में अतिक्रमण माफिया सक्रिय हैं, जिनसे निगम के जिम्मेदारों की सांठ-गांठ है। उनके कहने पर ही अतिक्रमण लगता है। इसे लेकर कई बार निगम परिषद की बैठकों में भी मुद्दा उठा चुके हैं।

ये पहुंचे थे कार्रवाई करने 

अतिक्रमण अधिकारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया के पास दक्षिण-पश्चिम और नरेला विधानसभा का प्रभार है। महेश गौहर उत्तर विधानसभा, जोन-1 और 20 का जिम्मा संभाल रहे हैं। वहीं अरविंद चौधरी, भदौरिया के सहयोगी हैं।

16 जनवरी को भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कलेक्टोरेट में बैठक ली थी। उन्होंने पुराने शहर के बाजारों के अतिक्रमण पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद 21 जनवरी को जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने मिलकर लगातार 3 दिन तक बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए 16 ट्रक सामान जब्त किया था।

इसके बाद भी कार्रवाई हो रही है। शुक्रवार को भी अमला बुधवारा पहुंचा था। इसी कार्रवाई के बीच अतिक्रमण के नाम पर अवैध वसूली को लेकर यह वीडियो सामने आया।

अतिक्रमण अधिकारी बोले- झूठी शिकायतें करता है

इस मामले में अतिक्रमण अधिकारी महेश गौहर ने कहा कि आरोप झूठे हैं। कल कार्रवाई में वह बाधा बन रहा था। उसका काम ही यही है। जब भी कार्रवाई करने जाओ तो वह नेतागीरी करता है। अमले के साथ बदतमीजी करता है।

महापौर बोल चुकीं- अतिक्रमण में सीधे-सच्चे लोग पकड़े जाते हैं, बड़े बच निकलते हैं... 

6 महीने पहले हुई निगम परिषद की बैठक में महापौर मालती राय अतिक्रमण को लेकर बड़ी बात कह चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि जब भी अतिक्रमण की कार्रवाई होती है तो सीधे-सीधे सच्चे पकड़े जाते हैं। बड़े-बड़े बच निकलते हैं। एक सच यह भी है कि अतिक्रमण अमले में सालों से कर्मचारी एक ही जगह जमे हैं। उन्होंने तत्कालीन कमिश्नर हरेंद्र नारायण से कहा था कि आप इन कर्मचारियों को बदलें। महापौर ने कहा था कि शहर में अतिक्रमण बड़ी समस्या बनती जा रही है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अतिक्रमण की कार्रवाई सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होती है। अतिक्रमणकारी इसके बाद ही शहर की सड़कों पर आ जाते हैं। इसके चलते अब दो पालियों में कार्रवाई करें। एक पाली सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक और दूसरी शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक रहे। जो भी पकड़ा जाए उसका आधार भी चेक किया जाएगा। जो जहां रहता है वहीं कारोबार करें यह भी सुनिश्चित किया जाए।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.