भारत के लिए 4 साल में सबसे महंगा हुआ तेल, OPEC+ की बैठक पर टिकी नजरें, कितनी मिलेगी राहत?

Updated on 03-04-2026 12:19 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित हो गई है। भारत में भी इसका बड़ा असर दिखाई दिया है। भारतीय तेल बास्केट की कीमत मार्च में 113.49 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है, जो पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है। इससे पहले मार्च 2023 में यूक्रेन युद्ध के समय यह 112.87 डॉलर तक पहुंचा था, लेकिन बाद में कीमतों में नरमी आई थी। अब संडे को OPEC+ देशों की बैठक होगी। इसमें ऑयल प्रोडक्शन बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी।

1 अप्रैल को भारतीय रिफाइनरियों के लिए कच्चे तेल की कीमत 120.84 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई, जबकि ब्रेंट क्रूड लगभग 107 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत ें फिलहाल 100 से 120 डॉलर प्रति बैरल के बीच बनी हुई हैं, जिससे दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ रहा है। आज शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत में फिर से तेजी आई।

इंडियन ऑयल बास्केट महंगा क्यों?

भारत का ऑयल बास्केट ओमान, दुबई (खट्टे ग्रेड) और ब्रेंट (मीठे ग्रेड) के औसत पर आधारित होता है। इसे पिछले वित्त वर्ष में प्रोसेस किए गए कच्चे तेल के अनुपात के अनुसार तय किया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
नई दिल्‍ली: सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने अंडमान ऑफशोर बेसिन में एक नई नेचुरल गैस की खोज की है। यह ऐसे समय में हुआ है जब कच्चे तेल की…
 06 June 2026
नई दिल्‍ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ किया है कि रूस चाहता है कि मिडिल ईस्‍ट में जारी संघर्ष जल्द से जल्द खत्म हो। उन्होंने उन अटकलों को खारिज…
 06 June 2026
नई दिल्ली: टाटा ट्रस्ट्स ने याचिकाकर्ता सुरेश तुलसीराम पाटिलखेड़े और उनकी वकील कात्यायनी अग्रवाल के खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कदम उठाया है। ट्रस्ट ने दोनों को कानूनी नोटिस भेजकर 37…
 06 June 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की दो बड़ी कंपनियों भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) को उनके खराब वित्तीय प्रदर्शन को लेकर…
 05 June 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला लेकिन रेपो रेट पर आरबीआई की घोषणा के बाद यह निगेटिव हो गया। आरबीआई ने ग्रोथ रेट का अनुमान घटाया है…
 05 June 2026
नई दिल्ली: दुनियाभर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये के दबाव के बावजूद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने…
 05 June 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) ने ब्याज दरों यानी रेपो रेट की घोषणा कर दी है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज शुक्रवार को इसकी…
 05 June 2026
नई दिल्ली: देश में चांदी का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाली कंपनी हिंदु्स्तान जिंक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सरकार…
 03 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच भारतीय पूंजी बाजार में आज एक अच्छा आईपीओ खुला है। इसे अच्छा आईपीओ इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम…
Advt.